फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Newborn children are also included in elephant herd

हाथी के झुंड में नवजात बच्चे भी शामिल

Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Newborn children are also included in elephant herd
कालागढ़ वनों में दिखा बच्चे के साथ हाथियों का झुंड। - फोटो : DHAMPUR
हाथी के झुंड में नवजात बच्चे भी शामिल
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क के वनों में हाथी गणना के दौरान दुधमुंहे बच्चे के साथ हाथियों के झुंड दिखाई देने से वन विभाग में हर्ष की लहर है। वनों में हाथियों के शावक दिखाई देने से हाथियों का कुनबा बढ़ने की आशा है।

कार्बेट नेशनल पार्क में हाथी गणना का कार्य अंतिम चरण में है। 6 जून से 8 जून तक की जा रही हाथियों की गणना का कार्य सोमवार को तीसरे दिन जारी रहा। वनों में हाथियों के झुंड दुधमुंहे बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। हाथी के नन्हे बच्चों की अठखेलियां और गजराज की चिंघाड़ से जंगल गूंज रहे हैं। रामगंगा नदी की घाटियों में बांस के वनों में हाथियों का विचरण देखने को मिल रहा है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि कालागढ़ के अंतर्गत झरना एवं ढेला रेंज में 32 टीम हाथी गणना का काम कर रही हैं। गणना के दौरान प्रत्यक्षदर्शी विधि से ही हाथियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। ढेला झरना एवं कालागढ़ के जंगलों में हाथियों के झुंड नजर आ रहे हैं। वनों में पाया जाने वाला एशियाई हाथी सबसे विशाल जीव है। 2014 के बाद अब यह गणना की जा रही है। हाथी के नन्हें बच्चों को देखकर लगता है कि इस बार वनों में हाथियों का कुनबा बढ़ जाएगा। सहारनपुर से यमुना से होकर राजाजी राष्ट्रीय उद्यान तक हाथियों का विचरण कार्बेट नेशनल पार्क में कालागढ़ से होकर ही होता है। हाथियों का यह गलियारा उनकी उपस्थिति से भरा हुआ है। गर्मियों में रामगंगा नदी की घाटी में यह हाथी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed