फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New Year's Eve arrives wrapped in a blanket of fog

Bijnor News: कोहरे की चादर ओढ़े आई नववर्ष की बेला

Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
New Year's Eve arrives wrapped in a blanket of fog
बिजनौर। जिले के तापमान में दिनों दिन बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को कोहरे की चादर ओढ़कर नववर्ष की बेला आई। जनवरी के पहले ही दिन अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पारा गिरने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से लगातार कोहरा छाया हुआ है। जनवरी के पहले दिन की सुबह भी कोहरा छाया रहा। पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा था। मगर, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वहीं, शीतलहर चलने से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, वह बेअसर रही। सर्दी में पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि इस सप्ताह तापमान में और गिरावट होगी। बारिश होने की संभावना है। इससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
25 दिसंबर- 20.4- 6.6
27 दिसंबर- 22- 4.8
28 दिसंबर- 19.6- 4.6
29 दिसंबर- 19- 4.4
30 दिसंबर- 19.8- 4.9
31 दिसंबर- 20.4- 7.8
01 जनवरी- 17.4- 7.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed