फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New year begins by worshiping in temples

मंदिरों में पूजन कर की नए साल की शुरूआत

Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
New year begins by worshiping in temples
बिजनौर में गन्ना विभाग कार्यालय में नए साल के पहले दिन काम करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
मंदिरों में पूजन कर की नए साल की शुरूआत
विज्ञापन

बिजनौर। नए साल का पहला दिन लोगों ने उत्साह के साथ बिताया। सुबह के समय लोगों ने मंदिरों में माथा टेका और ईश्वर से परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन भक्ति गीत बजते रहे। साल के आखिरी और पहले दिन शराब की खूब बिक्री हुई। बेकरी पर केक खत्म हो गए तो शराब की बिक्री डेढ़ गुना तक ज्यादा हुई।
कोरोना की वजह से नए पर सामूहिक कार्यक्रम तो नहीं हुए, लेकिन फिर भी घरों में खुशी का इजहार किया गया। कई जगह युवाओं ने घरों में गानों पर डांस करके नए साल का स्वागत किया गया। रात के 12 बजते ही खूब आतिशबाजी की गई और केक काटा गया। शुक्रवार को साल के पहले दिन मंदिरों में दिन भर भजन गूंजते रहे। कुछ जगह मंदिरों में आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी आए और एक दूसरे को नव वर्ष की शुभ कामनाएं दीं। कर्मचारियों व अफसरों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके बाद कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में जुट गए। कर्मचारियों ने रोजाना वाले काम किए। कोई बाहर से आया तो उसे भी नए साल की शुभ कामनाएं दीं। काफी कम कर्मचारी ही छुट्टी पर रहे। कई कार्यालयों में केक भी काटा गया। केक की इतनी बिक्री हुई कि कई बेकरी पर केक खत्म हो गए। बाद में केक की जगह पेस्ट्री ने ली। नए साल पर शराब की भी खूब बिक्री हुई। रोजाना के मुकाबले शराब की बिक्री डेढ़ गुना तक बढ़ी रही। शराब का दौर भी साल के आखिरी और पूरे दिन खूब चला। घरों में नए साल के पहले दिन स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। व्यापारियों ने पहले दिन प्रतिष्ठानों पर पूजन किया। उन्होंने नए साल में व्यापार अच्छा रहने की कामना की।
विज्ञापन

नए साल से नई उम्मीदें
व्यापारी नेता मनोज कुच्छल का कहना है कि पिछला साल सभी के लिए बुरे सपने की तरह रहा। बाद में हालात कुछ सामान्य हुए थे। नए साल से व्यापारियों को बहुत उम्मीदें हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि जनता की आमदनी बढ़े तो व्यापार भी इससे ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed