फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New sugarcane weighing rule will be implemented in Uttam Sugar Mill Barkatpur from January 1

Bijnor News: उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में एक जनवरी से लागू होगा नया गन्ना तौल नियम

Thu, 28 Dec 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
New sugarcane weighing rule will be implemented in Uttam Sugar Mill Barkatpur from January 1
नजीबाबाद में जिला गन्ना अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपतें किसान।
- अब पर्ची से 15 प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना ही तुलवा सकेंगे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में अब किसान पर्ची से 15 प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना ही तुलवा सकेंगे। गन्ना आयुक्त के आदेश पर चीनी मिल में एक जनवरी से यह नियम लागू हो जाएगा।

प्रदेश की चीनी मीलों में अब शासन के आदेशानुसार गन्ना तौल की जाएगी। गन्ना आयुक्त ने सभी चीनी मिलों के लिए आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार बैलगाड़ी नौ क्विंटल पर्ची पर 10 क्विंटल 35 किलो, बैलगाड़ी 18 क्विंटल पर्ची पर 20 क्विंटल 70 किलो, सीटी 27 क्विंटल पर 32.05 क्विंटल, एसटी 36 क्विंटल पर्ची पर 41.40 क्विंटल, एमटी 45 क्विंटल पर्ची पर 51.75 क्विंटल, एलटी 63 क्विंटल पर्ची पर 72.45 क्विंटल गन्ना ही तौला जाएगा। अधिक गन्ना तौल करने पर गन्ना पर्ची अपलोड नहीं होगी।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि चीनी मिल में एक जनवरी सुबह छह बजे से यह नियम लागू हो जाएगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित वजन के अनुसार ही चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद चीनी मिल में नया नियम लागू किया गया था, लेकिन किसानों के विरोध के बाद फिलहाल पुराने नियमों पर ही गन्ना तौल की जा रही है। चीनी मिल के सीसीओ एसएस ढाका ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद अभी नजीबाबाद मिल में नए गन्ना तौल नियम को लागू नहीं किया गया।
- किसानों ने जताया रोष, जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने नए गन्ना तौल नियम का जमकर विरोध किया। किसानों का कहना था कि सरकार और शासन नए-नए नियमों को किसानों पर जबरन थोप रहा है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गन्ना समिति कार्यालय पहुंचा और जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में चीनी मिल पर पुरानी व्यवस्था पर गन्ना तौल करने, गन्ना क्रय केंद्र पर ग्राॅस वेट कम नहीं करने की मांग शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय नेता अजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेश राणा, अजीत सिंह, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed