फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New Initiative: Patients' pain will be treated in Pain Clinic

नई पहल: पेन क्लीनिक में होगा मरीजों के दर्द का इलाज

Sun, 28 Jan 2024 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
New Initiative: Patients' pain will be treated in Pain Clinic
-मेडिकल अस्पताल मरीजों के लिए शुरू होगा पेन क्लीनिक
विज्ञापन

-पेन क्लीनिक में दर्द से ग्रसित मरीजों को मिलेगी निजात
-जल्द ही इस क्लीनिक को शुरू करने की तैयारी है
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा रही हैं। इसी बीच अब मेडिकल अस्पताल में पेन क्लीनिक शुरू करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही यह क्लीनिक शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस क्लीनिक में सभी तरह के दर्द से ग्रसित मरीजों का इलाज होगा।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम अनुमति पत्र देने के लिए मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। इसके चलते अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। मेडिकल अस्पताल में पेन क्लीनिक की शुरूआत पहली बार होने जा रही है।
विज्ञापन

इस क्लीनिक में कमर, कंधे, पैर, हाथ, सिर, घुटने सहित सभी प्रकार के दर्द का इलाज किया जाएगा। क्योंकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। जिसके चलते दर्द के मरीजों को इधर-उधर परेशान होना पड़ता है। इसी समस्या को कम करने के लिए ही पेन क्लीनिक की शुरूआत की जा रही है। क्लीनिक में संबंधित स्टाफ भी तैनात है। जल्द ही क्लीनिक की सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पेन क्लीनिक की शुरूआत पहली बार की जा रही है। यहां सिर्फ दर्द का इलाज किया जाएगा। अगर चिकित्सक को लगता है कि विशेष कारण से दर्द है तो वह विशेषज्ञ चिकित्सक के पास मरीज को भेजेगा। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।....डॉ. विदित दीक्षित, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed