{"_id":"5f45547d8ebc3e3d0e2abab9","slug":"new-building-of-development-block-office-will-be-built-soon-dhampur-news-mrt497984028","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगा विकास खंड कार्यालय का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगा विकास खंड कार्यालय का नया भवन
विज्ञापन

धामपुर। विकास विभाग की ओर से अल्हैपुर विकास खंड कार्यालय के खंडहर भवन के स्थान पर अब जल्द ही नए भवन का निर्माण होगा। विभाग की ओर से इस बदहाल भवन गिरा दिया गया है।
विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग से यह भवन कई फिट नीचे हो गया था। नीचा होने के कारण बरसाती पानी ब्लाक के भवन में घुसा रहता था। बैठ पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कराने का निर्णय लिया। खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा का कहना है डीएम से विशेष आग्रह कर ब्लाक के नए भवन का निर्माण का प्रयास होेगा। फिलहाल ब्लाक के कार्यालय भवन के ध्वस्त होने से सभी अधिकारी और कर्मचारी इधर-उधर बैठकर दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।