फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nephew killed his uncle in Bijnor, put the body in the bathroom and escaped

Bijnor: अध्यापक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भांजा ही निकला मामा का हत्यारा, शव बाथरूम में डालकर हुआ फरार

Sat, 30 Nov 2024 04:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 30 Nov 2024 04:45 PM IST
सार

बिजनाैर में हुए अध्यापक हत्याकांड में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Nephew killed his uncle in Bijnor, put the body in the bathroom and escaped
आरोपी भांजा व उसका साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के नूरपुर क्षेत्र के गांव धौलागढ़ में अध्यापक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव धौलागढ़ के शिक्षक पवन यादव हत्याकांड का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में ममेरे और फुफेरे भाई हैं, जिन्होंने रिश्ते के मामा पवन यादव की हत्या करने से पहले घर में चोरी भी की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सवेरे शिक्षक पवन यादव का शव उनके ही बाथरुम में पड़ा मिला था। शुरुआत में हादसा समझा गया, मगर मौके के हालात और शक के आधार पर हत्या के पहलू पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

 

एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि इस मामले में कुलदीप पुत्र दयाराम निवासी गांव रौनिया और शरद यादव उर्फ सुमित पुत्र संतोष निवासी अहीरपुर नूरपुर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी कुलदीप शिक्षक पवन यादव की चचेरी बहन का बेटा है, जबकि शरद यादव कुलदीप का फुफेरा भाई है।

कुलदीप बुधवार की शाम फुफेरे भाई शरद यादव को लेकर रिश्ते के मामा शिक्षक पवन यादव के घर पहुंचा था। तीनों ने शराब पी। इसी बीच पवन यादव अपने नौकर के संग पशुओं को बांधने चले गए। इस दौरान दोनों आरोपियों में घर में रखे सोने के आभूषण और चांदी का सिक्का समेत नकदी चोरी कर ली।

 
विज्ञापन

पवन यादव लौटकर इनके पास आए तो तीनों में गाली गलौज हो गई। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर पवन की हत्या कर दी। हत्या को हादसा जाहिर करने के इरादे से शव को बाथरूम में डाल कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

 
विज्ञापन

पहले शराब पिलाई फिर धारदार हथियार से वार कर मारा
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अध्यापक पवन यादव को पहले उसके भांजे कुलदीप व उसके अपने फुफेरे भाई शरद ने शराब पिलाई जिसके बाद दोनों में कहासुनी गाली गलौज व मारपीट हो गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर पवन की हत्या कर दी। मामलें को मौत का साधारण अमली जामा पहनाने के लिए शव को बाथरूम में डाल कर फरार हो गए।

बता दें कि अध्यापक पवन यादव की चचेरी बहन के यहां मुरादाबाद में भात का कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने उसका पूरा परिवार गया था। इसी बीच घर पर अकेले अध्यापक को देख उसके चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रोनिया निवासी कुलदीप ने अपने फुफेरे भाई थाना अंतर्गत गांव अहीरपुरा निवासी शरद यादव के साथ मिलकर शराब पीने का प्लान तैयार किया। जिसके बाद उन्होंने घर में रखें सोने के आभूषण व नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। शराब के नशे में चूर होने पर आरोपी हत्यारों ने मिलकर किसी धारदार हत्यार से सिर पर हमला कर पवन को मौत की नींद सुला दिया। घटना की अनभिज्ञता दिखाते हुए आरोपी मुरादाबाद में हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में भी पहुंच गये। पुलिस ने मामलें में सक्रियता दिखाते दोनों आरोपियों को दबोच संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed