फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Neither the bride was found nor the bullet was found, the wedding procession returned empty-handed.

Bijnor News: बुलेट मिली न दुल्हन, बैरंग लौटी बरात

Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Neither the bride was found nor the bullet was found, the wedding procession returned empty-handed.
कोतवाली देहात। निकाह के बाद सलामी की रस्म के दौरान बुलेट की मांग को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन

थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव शाहपुरा रतन निवासी साहिल का निकाह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अलीपुरमान उर्फ खेड़ा निवासी मोबीन की पुत्री के साथ तय हुआ था। मोबीन के घर बरात के लिए जगह के अभाव के कारण बृहस्पतिवार को बरात की सारी रस्म मोबीन के बड़े भाई शाकिर के घर पर गांव बनवारीपुर की नई बस्ती में हो रहीं थीं। निकाह के बाद सलामी की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष ने बुलेट बाइक की मांग की। इसे लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

दुल्हन की रुखसती से पूर्व ही दोनों पक्ष में लाठी-डंडे और कुर्सियां चल गईं। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दूल्हे पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। दोनों पक्ष में रात भर चली वार्ता के बाद शुक्रवार सुबह दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को खाने आदि का खर्च दिया। पुलिस ने सुबह समझौते के बाद दूल्हे को छोड़ दिया। शुक्रवार को बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने वर पक्ष से सात तथा वधू पक्ष से पांच सहित कुल 12 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed