फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Neither Barat nor Bandabaaja, the bridegroom brought the bride king

न बरात, न बैंडबाजा, दुल्हन ले आए दूल्हे राजा

Tue, 21 Apr 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Neither Barat nor Bandabaaja, the bridegroom brought the bride king
बिजनौर के गांव महमूदपुर में विवाह के बंधन में बंधते शिवम और दीक्षा। - फोटो : BIJNOR
न बरात, न बैंडबाजा, दुल्हन ले आए दूल्हे राजा
विज्ञापन

मंडावर/बिजनौर/अफजलगढ़। कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपने व दूसरों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं तो कुछ लोग मिसाल कायम कर रहे हैं। गांव रशीदपुुुर गढ़ी निवासी अतुल चौधरी ने ऐसी ही मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने बेटे की शादी बिना बरात और दहेज के कराई और भी सिर्फ दो ही घंटे में। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।
भाकियू के मंडल महासचिव अतुल चौधरी के बेटे शिवम चौधरी की शादी चांदपुर के गांव महमूदपुर निवासी दीक्षा चौधरी से तय हुई थी। इस बीच कोरोना को हराने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। अतुल चौधरी ने बेटे की शादी की और वह भी सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पूरा पालन करते हुए। सोमवार को शिवम की बरात गई। बरात में शिवम, अतुल चौधरी व शिवम के दादा धर्मेंद्र सिंह ही गए। पंडित ने कुछ ही देर में मंत्रोच्चारण कराकर शिवम और दीक्षा के सात फेरे कराए। दो घंटे में शादी की सारी रस्में हो गईं और शिवम अपनी दुल्हन दीक्षा को अपनी जीवन साथी बनाकर अपने घर ले आया। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में लॉकडाउन होने के कारण गांव चाउवाला निवासी दूल्हा सिर्फ अपनी मां को साथ ले जाकर शादी कर दुल्हन को लेकर आया।
गांव चाउवाला निवासी रंजीत कुमार की बरात नगर के मोहल्ला किला टीचर्स कालोनी में आनी थी किंतु कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण दो व्यक्ति ही आकर दुल्हन को ब्याह कर ले गये। रंजीत के पिता न होने व अकेला पुत्र होने के कारण उसकी मां सुरेंद्र कौर का अरमान अपने पुत्र की शादी धूमधाम से करने का था। लेकिन माहौल व मौके की नजाकत को देखते हुए मां व बेटा बरात लेकर आए और दो घंटे में साधारण रूप से शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कराकर अपने साथ ले गए। रंजीत ने बताया कि उन्होंने मास्क लगाया एवं सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed