फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence will not be tolerated in sugarcane survey: DCO

गन्ने के सर्वेक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीसीओ

Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in sugarcane survey: DCO
धामपुर चीनी मिल में संपन्न बेठक में शामिल सर्वेक्षण कार्य में लगे  अ​धिकारी-कर्मचारी। स्त्रोत च
धामपुर। चीनी मिल में बुधवार को आधारभूत गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने कर्मचारियों को गन्ने का सही प्रकार से सर्वेक्षण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य जीपीएस प्रणाली से प्लाॅट पर पहुंच कर होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।
विज्ञापन

मिल परिसर में संपन्न कार्यक्रम में डीसीओ ने कहा कि गन्ने का सर्वे ग्रामवार होगा। राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर ही किसानों के नाम सर्वेक्षण अभिलेखों में दर्ज होंगे। सर्वे के दौरान गन्ने की प्रजाति, बुवाई की विधि ट्रेंच या सह फसली, खेती सिंचाई का साधन, ड्रिप सिंचाई, पौधशाला, प्रदर्शन प्लाट आदि का विवरण अंकित किया जाएगा। एससीडीआई ने बताया कि किसानों को पिछले सालों की तरह से इस बार भी गन्ना रकबे के रिकाॅर्ड को खुद ही ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सर्वे कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि जिस गांव या क्षेत्र में सर्वे हो, वहां के किसानों को समय से पहले मुनादी कर, एसएमएस कर अवगत कराएं। इस मौके पर यूनिट हेड सुभाष पांडे, महाप्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। आईटी हेड लायक राम ने जीपीएस प्रणाली से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed