फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence in disposal of biomedical waste, fine of Rs 22 thousand imposed

Bijnor News: बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही, लगाया 22 हजार का जुर्माना

Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of biomedical waste, fine of Rs 22 thousand imposed
बिजनौर के एक अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के संबंध में निरीक्षण करने पहुंची टीम। स्रोत विभाग
अमर उजाला इंपेक्ट
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नजीबाबाद में की कार्रवाई
-शनिवार को टीम ने सात अस्पतालों का किया निरीक्षण, तीन पर लगाया जुर्माना
-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले, मानक पूरे नहीं मिलने पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में निजी अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट को पालिका के कूड़े में ही ठिकाने लगा रहे है। शनिवार को स्वास्थ्य और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने सात अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बायोमेडिकल वेस्ट पालिका के कूड़े में मिलने पर तीन अस्पतालों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

जिले में निजी अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने में लापरवाही बरत रहे हैं। अमर उजाला ने बायोमेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं करने की खबर का प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य और पालिका की संयुक्त टीम ने नजीबाबाद में अस्पतालों का निरीक्षण कर कार्रवाई की। शनिवार को टीम ने नजीबाबाद के वेक्टर हॉस्पिटल, डॉ. फरत नर्सिंग होम, ईवीए हॉस्पिटल, कान्हा कर्णवाल हॉस्पिटल, लाइफलाइन ट्रामा सेंटर, अनाबिया हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. हितेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट सहित अन्य कमियां पाए जाने पर वेक्टर हॉस्पिटल पर आठ हजार, ईवीए हॉस्पिटल पर छह हजार और लाइफलाइन हॉस्पिटल पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा फरवरी माह में अब तक बिजनौर शहर सहित कई अस्पतालों पर 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉ. विशाल कुमार और नगरपालिका से सुल्तान ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों पर इसलिए लगाया गया जुर्माना
डॉ. हितेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट पालिका के कूड़े में मिक्स था। इससे कर्मचारियों, मरीजों, तीमारदार को इंफेक्शन होने का खतरा है। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ को हेपेटाइटिस बी व सी और टिटनेस का इंजेक्शन लगा हुआ नहीं था। साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ को बायोमेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण की ट्रेनिंग भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed