फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence in acting on complaints proves costly; Nagina Station House Officer (SHO) sent to Police Lines.

Bijnor News: शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही पड़ी भारी, नगीना थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 12 Sep 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Negligence in acting on complaints proves costly; Nagina Station House Officer (SHO) sent to Police Lines.
बिजनौर/नगीना। फरियादियों की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई न करना नगीना थानाध्यक्ष विकास कुमार को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने कार्यशैली में अपेक्षित सुधार न होने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायतों के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि दो पीड़ितों ने नगीना थाने में अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और कई दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद दो शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचे और अपनी शिकायत रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने नगीना थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को पुलिस कर्मियों के लिए भी स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या फरियादियों को न्याय दिलाने में उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed