फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negative people will be tested for TB in corona investigation

कोरोना जांच में नेगेटिव लोगों की होगी टीबी जांच

Fri, 18 Sep 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Negative people will be tested for TB in corona investigation
कोरोना जांच में नेगेटिव लोगों की होगी टीबी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की जांच में नेगेटिव आए लोगों की अब टीबी की जांच कराई जाएगी। राज्य क्षय रोग अधिकारी के निर्देश पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देशित किया है।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोग काफी संख्या में ठीक हो रहे हैं। जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण मिले थे और अब उनकी जांच कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे सभी लोगों को टीबी की जांच के लिए चिह्नित किया गया है। ताकि पता चल सके कि कहीं उन्हें टीबी तो नहीं हो गई है।
विज्ञापन

राज्य क्षय रोग अधिकारी ने कोरोना के साथ ही टीबी रोग पर भी ध्यान देने के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराये गए डाटा के अनुसार जिले में अब तक लगभग 331 ब्लड शुगर, हार्ट, ब्लड प्रेशर और एक्यूट रेस्पेरेटरी के 276 मरीज हैं। इनकी कोरोना जांच नेगेटिव आया है। सभी की पहचान कर जांच कराने के लिए बात किया जा रहा है। अब तक लगभग 41 लोगों की जांच कराई भी गई है। उन्होंने इन सभी मरीजों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वयं आकर टीबी की जांच कराने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed