फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NCC Cadet Selection Exam Concluded

एनसीसी कैडेट चयन के लिए परीक्षा संपन्न

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
NCC Cadet Selection Exam Concluded
नजीबाबाद के एमडीएस में एनसीसी 30यूपी बटालियन के अधिकारी एनसीसी चयन परीक्षा लेते। - फोटो : NAZIBABAD
एनसीसी कैडेट चयन के लिए परीक्षा संपन्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। एमडीएस इंटर कॉलेज, साहू जैन कॉलेज और आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में एनसीसी चयन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। कर्नल आरएस चौहान के नेतृत्व में एनसीसी 30 यूपी बटालियन की टीम ने विद्यार्थियों के दौड़ सहित विभिन्न परीक्षण किए।
एमडीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, इंचार्ज हरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में कमान अधिकारी कर्नल आरएस चौहान, सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह, नायब सूबेदार बिजेंद्र सिंह की टीम ने एमडीएस इंटर कॉलेज में 52 एनसीसी कैडेट चयन के लिए कक्षा 11 के 121 विद्यार्थियों का एनसीसी चयन के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा ली। साहू जैन कॉलेज में प्राचार्य डा.एके मित्तल, एनसीसी छात्र इकाई के प्रभारी डा.गुरूप्रीत सिंह, डा.रीना की उपस्थिति में एनसीसी के सीओ कर्नल आरएस चौहान ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण रोजगार से जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के प्रति गंभीरता लाने, अनुशासित रहने की सलाह दी। साहू जैन कॉलेज में 34 विद्यार्थियों के चयन के लिए 124 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

उधर आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय, शिक्षक सुनील जखवाल, पीटीआई वीपी चमोली की उपस्थिति में एनसीसी विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। कर्नल आरएस चौहान ने जीवन की उड़ान, एनसीसी का योगदान थीम का जिक्र करते हुए एनसीसी के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed