फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nature's engineers engaged in building a house before the rain

बरसात से पहले घर बनाने में जुटे प्रकृति के इंजीनियर

Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nature's engineers engaged in building a house before the rain
बरसात से पहले घर बनाने में जुटे प्रकृति के इंजीनियर
विज्ञापन

बिजनौर। इन दिनों जहां इंसान बरसात से पहले तैयारी में जुटे हैं, वहीं प्रकृति के इंजीनियर बया चिड़िया भी अपने घरौंदे बनाने में जुटे हैं। बया चिड़िया अपनी शानदार कारीगरी से अपना घोंसला बनाने के लिए जानी जाती है। घोंसले की बुनावट इतनी महीन होती है कि कि देखने वाला दांतों तले अंगुली दबा ले।
बिजनौर गंगा बैराज पर इन दिनों ऐसे खूब नजारे दिख रहे हैं। भले ही इस समय प्रवासी पक्षी वहां पर न हों, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय पक्षी भी प्रकृति व पक्षी प्रेमियों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहे हैं। इनमें से एक है, बया चिड़िया। बया के घोंसले बुनावट काफी महीन होती है। इसे इंसान के लिए भी बनाना मुश्किल है।
विज्ञापन

बया कर रही प्रजनन की तैयारी: आशीष लोया
बर्ड वॉचर आशीष लोया ने बताया कि गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर बड़ी संख्या में बया चिड़िया अपने घोंसले बना रही है। उनकी कारीगरी देखते देखते वहां घंटों गुजर जाते हैं। इन दिनों कुछ और भी लोग इन्हें देखने पहुंच रहे हैं। यह प्रजनन काल शुरू हो रहा है, इसलिए ही बरसात से पहले पहले यह चिड़िया अपना घोंसला तैयार कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed