{"_id":"5c3b7e90bdec2273923c0b1f","slug":"national-kisan-mazdoor-organizations-agitation-agitation-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन तेज
Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गन्ना किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आमरण अनशन कलक्ट्रेट में पांचवें दिन भी जारी रहा। पूर्व गन्ना राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने धरने पर पहुंच कर किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर गन्ना भुगतान को तारीख बदलने का आरोप भी लगाया। आंदोलन को तेज करने के लिए 15 जनवरी को कलक्ट्रेट में महापंचायत करने की घोषणा की गई। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना जारी है। संगठन के पांच किसान गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं। पांच दिन से चल रहे आंदोलन का समाधान नहीं निकल पा रहा है। रविवार को पूर्व गन्ना राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का एलान कर दिया। स्वामी ओमवेश ने कहा कि किसानों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है, पर सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। गन्ना भुगतान की समस्या पूरे प्रदेश में बनी हुई है। गन्ने का भुगतान नहीं होने से बच्चों की फीस नहीं भरी जा रही।
बिजली के बिल जमा करने में भी किसानों को परेशानी हो रही है। साथ ही घरेलू खर्चे भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। पर प्रदेश के मुख्यमंत्री गन्ना भुगतान को लेकर तारीख पर तारीख बदल रहे हैं। प्रदेश सरकार आंख मूंदे बैठी है। कहा कि वह किसानों की लड़ाई में पूरी तरह से किसानों के साथ है। जब भी किसान उन्हें आवाज देंगे वह स्वयं भी अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
स्वामी ओमवेश ने कहा कि किसानों की आवाज को किसी भी सूरत में दबने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि अब कलक्ट्रेट में 15 जनवरी को किसानों की महापंचायत होगी। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं होगा, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश की नीतियों से किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। ऋण की धनराशि जमा न करने पर बैंक किसानों पर कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन चीनी मिलों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरने पर किसान आलमगीर खान, गौरव कुमार, राकेश सिंह, कैलाश लांबा, हरमू लाल, राजपाल भगत, महीपाल सिंह, अचल शर्मा, जगवीर सिंह, दयाराम सहित कई किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की।
चांदपुर में भाकियू का धरना जारी
चांदपुर में भाकियू का बकाया और नया गन्ना भुगतान कराने की मांग को लेकर तहसील पर चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापंचायत में जीएम चीनी मिल बिजनौर के आश्वासन के बाद भी किसानों ने अपना धरना जारी रखा। रविवार को चौधरी रामपाल सिंह की अध्यक्षता, शीशपाल सिंह के संचालन में धरने पर वक्ताओं ने कहा कि बकाया और नया गन्ना मूल्य भुगतान मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। जलीलपुर बिजली घर से शेखपुरा फीडर पर किसान धूमसिंह के खेत पर गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन को बदलने की मांग की। धरने पर लुधियान सिंह, ऋषिपाल सिंह, अशोक कुमार, धूम सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल, चौधरी नौबहार सिंह, दिनेश कुमार शेखावत, मलखान सिंह, गजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, सूरज सिंह, महताब सिंह, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, दीपक कुमार, महीपाल सिंह, राजपाल सिंह, रामफल सिंह, राकेश प्रधान, पप्पू, उस्मान खां आदि मौजूद रहे।