फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National General Secretary of BSP said, BJP, SP are two sides of the same coin

बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा, सपा एक ही सिक्के के दो पहलू

Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
National General Secretary of BSP said, BJP, SP are two sides of the same coin
नहटौर में बसपा की जनसभा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा, सपा एक ही सिक्के के दो पहलू
विज्ञापन

नहटौर। सपा की सरकार के दौरान प्रदेश में 134 दंगे हुए। सपा और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह बातें बसपा की मंडल स्तरीय जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहीं। उन्होंने पदाधिकारियों से पूर्व सीएम बहन मायावती की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को नहटौर में बसपा की जनसभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने डॉ. आंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशीराम के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए किया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकारें बनी हैं। जनता ने दोनों सरकारों को देख लिया। दोनों सरकारों के काम करने के तरीके एक जैसे ही हैं। सपा सरकार में पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, फिरौती, डकैती का माहौल पैदा हो जाता है। सपा की सरकार ने सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाया है, जोकि 134 दंगों का हैं। अब भाजपा सरकार में विकास की बात सिर्फ कागजों पर हो रही है। तीनों कृषि कानूनों को बनाकर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश थी। 15 महीनों तक चले आंदोलन में कई किसानों की जान चली गई। चुनाव नजदीक होने पर कृषि कानून वापस लिए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने का काम सिर्फ बसपा सरकार में किया गया है। बसपा सरकार ने गन्ने के दामों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि की थी। लोग बसपा की सरकार को आज भी याद कर रहें है। आने वाली सरकार बसपा की ही होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर सिंह, सुरेश कश्यप, विजय सिंह गौतम, टेकचंद सैनी, सांसद गिरीशचंद्र, नहटौर विधानसभा प्रभारी प्रिया सिंह, शमसुद्दीन राईन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर, नहटौर विधानसभा अध्यक्ष लखवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नाजिम अल्वी, रुचि वीरा, शाहनवाज आलम, जियाउद्दीन अंसारी, अनिल कुमार, मोहम्मद गाजी, शकील हाशमी, बृजपाल सिंह, अनिल कुमार आदि रहे। जनसभा में 27 सीटों के विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed