फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Narcotics team verifying the authenticity of medicine sale bills.

Bijnor News: दवाई बेचने के बिलों की प्रमाणिकता जांच रही नारकोटिक्स टीम

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Narcotics team verifying the authenticity of medicine sale bills.
- करीब 10 माह पहले बिजनौर के मेडिसिन पॉइंट पर नारकोटिक्स टीम ने मारा था छापा
विज्ञापन

- जिन बिलों पर मेडिकल स्टोरों को दवाई बेची गई, उनकी सत्यता जांची जा रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर के मेडिसिन पॉइंट मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स टीम ने छापा मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की दवाई जब्त की थीं। ऐसे में अब नारकोटिक्स टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच में मिले अभिलेखों और रिकॉर्ड की जांच चल रही है। टीम बिजनौर के मेडिकल स्टोरों पर दवाई बेचने के बिलों की प्रामाणिकता कर रही है।
बरेली सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स टीम ने करीब 10 माह पहले छापा मारा था। इस दौरान टीम ने ट्रामाडोल, अल्प्राजोल, पेंटाजोसिन की छह लाख 14 हजार टैबलेट और इंजेक्शन सहित करीब डेढ़ करोड़ की दवाई जब्त की थीं। साथ ही संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब टीम बिलों की जांच कर रही है। मेडिसिन पॉइंट से जिन मेडिकल स्टोरों को नारकोटिक्स के तहत आने वाली दवाइयां बेची गई हैं, उन मेडिकल स्टोरों के बिलों की सत्यता परखी जा रही है। टीम मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालक से दवाई खरीदने और बेचने के बिलों का रिकॉर्ड मांग रही है। बिल फर्जी तरीके से तैयार करके तो नहीं लगाए गए हैं, इसलिए नारकोटिक्स टीम बिजनौर के संबंधित मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिजनौर के कई मेडिकल स्टोरों पर पहुंची नारकोटिक्स टीम
बिलों की प्रामाणिकता को लेकर नारकोटिक्स टीम जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों में टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर जांच की है। जांच में दवाई खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की। इसी के साथ नारकोटिक्स की टीम जांच का दायरा बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
नारकोटिक्स टीम ने उन्हें जांच के लिए साथ नहीं लिया है। मेडिसिन पॉइंट पर हुई कार्रवाई के बाद टीम बिलों की प्रामाणिकता के लिए मेडिकल स्टोरों पर रिकॉर्ड जांचने पहुंच रही है। - पीयूष शर्मा, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed