{"_id":"652d8d24ee4b01474a042018","slug":"najibabad-trains-affected-due-to-falling-of-trees-on-najibabad-kotdwar-branch-line-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-4272-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद- नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद- नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। तेज हवाओं और वर्षा से नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेनें प्रभावित हुई। कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित किया गया।
क्षेत्र में सोमवार को प्रात: लगभग 11 बजे अचानक मौसम खराब होने से वर्षा के साथ तूफानी हवाएं चलीं। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर कई पेड़ गिरने से नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली प्रात: 11:30 बजे और शाम 05:30 बजे की पैसेंजर ट्रेनें रेलवे ने रद्द कर दीं।
उधर, दिल्ली से कोटद्वार के लिए नजीबाबाद स्टेशन पर दिन में लगभग 12:30 पहुंची सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को एक्सप्रेस ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया। दोपहर बाद दिल्ली के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन से ही दिल्ली के लिए रवाना किया गया। कोटद्वार के यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित करने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एसएस आरडी मीणा ने बताया के सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने देर शाम ब्रांच लाइन पर गिरे पेड़ हटाकर ट्रैक को रेलों के आवागमन के लिए सुचारू करा दिया है।