{"_id":"621e6c56d050013865733e50","slug":"najibabad-road-traffic-will-be-diverted-on-the-day-of-counting-bijnor-news-mrt5788755192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दिन नजीबाबाद मार्ग का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के दिन नजीबाबाद मार्ग का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव की मतगणना होने में अभी आठ दिन बाकी है, लेकिन तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। रूपरेखा तैयार बनने लगी है। एसपी ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर आसपास की स्थितियों का आकलन किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन नजीबाबाद मार्ग का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
मंगलवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मतगणना स्थल वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना वाले दिन सेंटमेरी चौराहे से नजीबाबाद की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। यहां बैरियर लगेंगे। वहां से उम्मीदवारों, एजेंट और कर्मचारियों को ही आगे जाने की अनुमति होगी। वहीं पांच जगहों पर पार्किंग बनाई जानी है। एक पार्किंग श्री हॉस्पिटल के पास होगी, जबकि दो पार्किंग नजीबाबाद रोड पर वेयर हाउस से आगे बनेगी।
बताया कि वेयरहाउस के गेट नंबर एक से अधिकारी और कर्मचारी ही अंदर जा सकेंगे। उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के लिए गेट नंबर दो निर्धारित किया गया है। नजीबाबाद मार्ग का मतगणना वाले दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एसपी के साथ सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे।