फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad Mill paid last year

नजीबाबाद मिल ने पिछले साल का किया भुगतान

Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Najibabad Mill paid last year
नजीबाबाद मिल ने पिछले साल का किया भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारी क्षेत्र की नजीबाबाद मिल ने बुधवार को पिछले पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मंगलवार को बिजनौर चीनी मिल ने शत प्रतिशत भुगतान किया था। नजीबाबाद चीनी मिल ने पिछले साल करीब 166 करोड़ का गन्ना किसानों से खरीदा था। मिल की सब्सिडी अटकने से भुगतान नहीं किया जा रहा था। कुछ दिन पहले मिल को सब्सिडी मिल गई थी। मंगलवार तक मिल पर करीब नौ करोड़ रुपया था। बुधवार को मिल ने बकाया भुगतान करके पिछले साल का हिसाब साफ कर दिया। मिल द्वारा अब चालू पेराई सत्र का गन्ना भुगतान जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। अब केवल चांदपुर व बिलाई चीनी मिल पर ही किसानों का पिछले पेराई सत्र का बकाया बचा है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिले की चीनी मिलों को पिछले और इस साल दोनों का भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed