फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naina and Gulbaz stood first in 400 meter race

Bijnor News: 400 मीटर दौड़ में नैना और गुलबाज रहे प्रथम

Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Naina and Gulbaz stood first in 400 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। अब्दुल आहद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चल रही ब्लाॅक स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। प्राथमिक स्तर की बालिका 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय गनौरा की छात्रा नैना प्रथम और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की दौड़ में गुलबाज प्रथम रहे।
प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में नैना, 100 व 200 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में रिया कंपोजिट विद्यालय गनौरा, इसी विद्यालय की नैना 400 मीटर की दौड़ प्रथम रही। खो-खो शाहपुर सुक्खा एवं कबड्डी में मुबारकपुर खोशा प्रथम रहा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में गुलबाज, कंपोजिट विद्यालय शाहपुर सुक्खा, 200 मीटर की दौड़ में आशु, कंपोजिट विद्यालय सिसौना जट, 400 मीटर में सिद्धू, बूढ़पुर नैनसिंह, 600 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सिसौना जट के कृष्ण प्रथम रहे। लंबी कूद में कृष्णा, सिसौना जट, ऊंची कूद में रिहान उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडला से प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय मेमन सादात और कबड्डी में पाडला प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप रिहान, कंपोजिट विद्यालय सिसौना जट और बालिकाओं में रिया, कंपोजिट विद्यालय गनौरा, उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में गुलबाज, कंपोजिट विद्यालय शाहपुर सुखा और बालिका वर्ग में अलीशा, कन्या सरकड़ा खेड़ी ने प्राप्त की।

सभी विजेताओं बीईओ सूर्यकांत गिरि ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक रोशन लाल, बृजेश कुमार, राजीव कुमार, विशाल कुमार, सत्य प्रकाश, शाकिर हुसैन, चेतन सिंह, आदेश पाल, अजहर जमाल, अमर सिंह, संजय कुमार, आरेंद्र सिंह एआरपी, वीर राजपूत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed