फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nahtaur Block will get National Award

नहटौर ब्लाक की प्रधानमंत्री आवास योजना की ओवर आल परफॉर्मेंस में भारत में दूसरी रैंक

Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nahtaur Block will get National Award
नहटौर ब्लॉक को मिलेगा नेशनल अवार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के नहटौर विकास खंड ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन की ओवर आल परफॉर्मेंस में भारत में दूसरी रैंक हासिल की है। नहटौर ब्लॉक को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए भारत सरकार की ओर से नेशनल अवार्ड मिलेगा।

भारत सरकार ने बिना छत जिंदगी गुजारने वाले ग्रामीणों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। योजना में आवास आवंटन के लिए लाभार्थियों के चयन के लिए पात्रता के मानक तय हैं। केंद्र की हाई लेवल कमेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन का आंकलन करती है। आकलन के लिए दस प्वाइंट्स तय हैं। इसी क्रम में कमेटी ने योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 तथा 2018-19 में बनाए गए आवासों का विभिन्न बिंदुओं पर आकलन किया है। बताया कि कमेटी ने एक वर्ष, दो वर्ष तथा तीन वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में बने आवासों के परफॉर्मेंस का अलग अलग कैटेगिरी में आकलन किया है। जिला ग्राम्य विकास संस्थान के परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि नहटौर ब्लॉक में तीनों वित्तीय वर्ष में 57 आवास बने हैं। हर वित्तीय वर्ष में आवंटित आवासों का निर्माण समय से पूरा किया गया। निर्माण गुणवत्ता में भी आवास खरे उतरे। बताया कि तीनों वित्तीय वर्ष के परफॉर्मेंस इंडैक्स में नहटौर ब्लॉक देश में दूसरे स्थान पर है। झारखंड राज्य के जिला बोकारो का ब्लॉक बरमों पहले स्थान पर है। परियोजना निदेशक ने बताया कि परफॉर्मेंस के आधार पर नहटौर ब्लाक का चयन योजना में नेशनल अवार्ड के लिए हुआ है। ग्राम्य विकास मंत्रालय द्वारा दिल्ली में प्रस्तावित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। शासन से समारोह आयोजन की तारीख नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed