फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina reached vaccine in Sayohara 15-15

नगीना, स्योहारा में पहुंचीं वैक्सीन की 15-15 वॉयल

Fri, 15 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nagina reached vaccine in Sayohara 15-15
नगीना, स्योहारा में पहुंचीं वैक्सीन की 15-15 वॉयल
विज्ञापन

नगीना/स्योहारा। आज से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण की तैयारियां नगीना और स्योहारा सीएचसी पर पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार दोपहर को ही दोनों स्थानों पर वैक्सीन पहुंच गई।

नगीना सीएचसी में एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन ने वैक्सीन का बॉक्स चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन कुमार को सौंपा। डॉक्टर नवीन कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा तथा महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर वैक्सीन का स्वागत किया। डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया की वैक्सीन की 15 वॉयल प्राप्त हुए हैं। एक बायल से 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। सीएचसी में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्योहारा सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अख्तर, ब्लाक कार्यक्रम मैनेजर प्रमोद कुमार ने वैक्सीन का पूजन कर स्वागत किया। वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा में आइस लाइन रेफ्रिजरेटर में रखवाया गया। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके गुप्ता ने बताया कि लाभार्थियों को सूचना स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर शुक्रवार रात में दी जाएगी। मोबाइल फोन पर टीकाकरण का मेसेज आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed