फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Hapur lok sabha election results 2024, close fight between BJP and SP candidate

Meerut-Hapur Lok Sabha Election 2024 Result: BJP के 'राम' अरुण गोविल को सुनीता वर्मा ने पछाड़ा

Tue, 04 Jun 2024 09:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

Meerut-Hapur lok sabha election results 2024: चर्चित और हाॅट मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। यहां भाजपा प्रत्याशी पर्दे के राम अरुण गोविल और सपा से सुनीता वर्मा के बीच दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। 

विज्ञापन
Meerut-Hapur lok sabha election results 2024, close fight between BJP and SP candidate
Meerut Lok Sabha Election Results 2024: अरुण गोविल व सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के 'राम' अरुण गोविल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को बड़े अंतर से पछाड़ा है। सुनीता वर्मा 21105 वोटों से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल से आगे चल रही हैं।

विज्ञापन


 मतगणना की शुरुआत में अरुण गोविल 9841 वोटों से आगे हो गए थे। सुनीता वर्मा करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। अरुण गोविल 18283 से आगे हो गए हैं। 

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी अरुण गोविल ने 11 वें राउंड तक 46547 मत की बढ़त बनाई हुई है। अरुण गोविल को जहां 127693 तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 81146 तथा बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 20663 मत मिले हैं।  
विज्ञापन


मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय में आठ बजते ही सबसे पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग हुई और फिर ईवीएम की मतगणना भी शुरू हो गई है। सुनीता वर्मा भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल से करीब एक हजार वोटों से आगे चल रही थीं लेकिन अब उनकी रफ्तार धीमी हो गई है। जैसे ही किठाैर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हुई, वैसे ही साईकिल ने रफ्तार पकड़ ली। सुनीता वर्मा ने अरुण गोविल को  2567 वोटो से पछाड़ दिया। इसके बाद सुनीता वर्मा 6020 वोटों से आगे हो गई। हालांकि कुछ देर बाद अरुण गोविल  1491 से आगे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 11 लाख 79 हजार 121 वोटों की काउंटिंग होगी। यहां चार हजार से ज्यादा बैलेट पेपर हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कृषि विश्विद्यालय के पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए पांच विधानसभाओं की मतगणना होगी। वहीं, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत की एक-एक विधानसभा की भी मेरठ में ही काउंटिंग हो रही है।

मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की मतगणना का रण तैयार हो गया है। इस सीट पर सातवीं बार भाजपा का सांसद बनेगा या फिर पहली बार सपा की साइकिल चलेगी। यह फैसला आज  हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी भी मैदान में हैं।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशियों द्वारा बने एजेंटों को सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंच गए। 6:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया। टेबल लगाकर काउंटिंग करने के लिए 905 कर्मचारियों की ड्यूटी कर रहे हैं। विजय जुलूस पर प्रतिबंध है।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें (किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मेरठ दक्षिण और हापुड़) आती हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा के अलावा बागपत लोकसभा की सिवालखास, बिजनौर लोकसभा की हस्तिनापुर और मुजफ्फरनगर लोकसभा की सरधना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी यहीं होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कड़ा मुकाबला हुआ था। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने 5 लाख 86 हजार 184 वोट हासिल किए थे। बहुजन समाज पार्टी के हाजी याकूब कुरैशी को 5 लाख 81 हजार 455 वोट मिले। दोनों के बीच अंत तक कड़ा मुकाबला रहा और जीत आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल के खाते में गई। राजेंद्र अग्रवाल ने महज 4,729 मतों के अंतर से चुनाव जीता। कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी कड़े मुकाबले के आसार हैं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि परिणाम की सूचना उपलब्ध कराए कराने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। विधानसभावार टेबल बनी हैं। मतगणना कराने से पहले कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। चक्रवार सूचना आरओ टेबल से लेने के लिए दो अधिकारी लगाए हैं। मतगणना स्थल पर एक निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ की, एक ऑफिशियल कम्यूनिकेशन रूम की, एक पब्लिक कम्यूनिकेशन रूम की स्थापना की गई है। मतगणना के लिए शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पोस्टल बैलेट और ईवीएम की मतगणना एक साथ होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सीट का राजनीतिक इतिहास
1952 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शहनवाज खान सांसद चुने गए जो लगातार 1962 तक मेरठ की सीट पर काबिज रहे। 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के महाराज सिंह भारती ने चुनाव जीता। 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी की और शहनवाज खान एक बार फिर सांसद चुने गए। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के कैलाश प्रकाश चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 1980 और 1984 के चुनाव कांग्रेस के मोहसिना किदवई सांसद चुनी गईं। 1989 के लोकसभा चुनाव में जनता दल के हरीश पाल ने चुनाव जीता।

1991, 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी और यहां से लगातार तीन बार अमर पाल सिंह सांसद बने। 1999 में भाजपा के हाथ से सीट चली गई और एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना सांसद चुने गए। 2004 के चुनाव में ये सीट बसपा की झोली में चली गई और यहां से हाजी शाहिद अखलाक जीतकर संसद पहुंचे। 2009 के चुनाव में फिर भाजपा ने वापसी की। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल लगातार तीन बार चुनाव जीते। अग्रवाल 2009, 2014 और 2019 में भी सांसद बने।

भारी बहुमत से जीत होगी
मेरठ में भाजपा की भारी मतों से जीत रही है। देश में भी भाजपा की सरकार बन रही है। लोगों से बहुत स्नेह मिला, इसके लिए सबका धन्यवाद। - अरुण गोविल, भाजपा प्रत्याशी

बड़े अंतर से जीतेंगे 
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर पहली बार सपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है। भाजपा को हराकर जनता बदलाव चाहती है। - सुनीता वर्मा, सपा गठबंधन प्रत्याशी

जीत बसपा की होगी
सर्वसमाज ने बड़ी संख्या में वोट किया है। बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है। बसपा की जीत होगी। - देवव्रत त्यागी, बसपा प्रत्याशी

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सभी थाना प्रभारी, 10 सीओ, तीन एडिशनल एसपी, 12 सौ पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की दो-दो कंपनी तैनात की गई हैं। प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर किसी को भी खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होंगे। चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी गेट से भीतर मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और पासधारक मीडियाकर्मी अंदर जाएंगे। चार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वेटनरी महाविद्यालय के पास वाले गेट से समस्त लोगों की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों को छोड़कर बाकी को मोबाइल अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सभी थाना प्रभारी, 10 सीओ, तीन एडिशनल एसपी, 12 सौ पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की दो-दो कंपनी तैनात की गई हैं। प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर किसी को भी खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होंगे। चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी गेट से भीतर मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और पासधारक मीडियाकर्मी अंदर जाएंगे। चार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वेटनरी महाविद्यालय के पास वाले गेट से समस्त लोगों की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों को छोड़कर बाकी को मोबाइल अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।

मतगणना के लिए विधानसभावार लगाई गई टेबल
सिवालखास- 14
सरधना - 14
हस्तिनापुर - 14
किठौर -14
मेरठ कैंट -14
मेरठ शहर - 20
मेरठ दक्षिण - 18
एआरओ (प्रत्येक विधानसभा)- 7
आरओ-1पोस्टल बैलेट की गणना के लिए- 12

चार सांसदों की जीत का आधार बनेगा मेरठ
मेरठ-हापुड़ लोकसभा में मेरठ की 4 विधानसभा किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण में मतदान हुआ था। बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा, बिजनौर की हस्तिनापुर और मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव में मेरठ की सरधना विधानसभा के मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कितने किस प्रत्याशी को मत पड़े है, जिसे उसकी जीत का आधार तय होगा। बागपत, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के प्रत्याशियों की भी मेरठ में होनी वाली मतगणना पर विशेष फोकस रहेगा।

मेरठ-हापुड़, बागपत, बिजनौर और मुजफ्फरनगर लोकसभा में मेरठ के मतदाता (2024)
विधानसभा   मतदाता की संख्या   पड़े वोट   मत प्रतिशत
किठौर                         368872             228242             61.88
मेरठ कैंट             439553             245177   55.78
मेरठ शहर             314618             193031        61.35
मेरठ दक्षिण             497301             285665             57.71
हापुड़ में             380186             227006             59.71
सिवालखास             343735             205052             59.65
सरधना             368030             201752             54.81
हस्तिनापुर             350192             201576             57.56
       

ये प्रत्याशी मैदान में
पार्टी                         प्रत्याशी का नाम
भाजपा                         अरुण गोविल
बसपा                         देवव्रत त्यागी
सपा                         सुनीता वर्मा
सबसे अच्छी पार्टी             अफजाल सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी आबिद हुसैन
राष्ट्रीय शोषित दल             भूपेंद्र
मजलूम पार्टी             लियाकत
जयहिंद पार्टी             हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed