फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Lok Sabha: candidates Supporters are entangled in multiplication and division, public mood is not clear

नगीना लोकसभा: गुणा-भाग में उलझे प्रत्याशियों के समर्थक,राजनीति के दिग्गज भी नहीं समझ पा रहे जनता का मूड

Tue, 23 Apr 2024 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Apr 2024 12:55 PM IST
सार

प्रदेश की चुनिंदा हॉट सीट में शामिल हुई नगीना सीट पर जनता ने किसके सिर जीत का सेहरा बांधा है। इसका गुणा भाग करने में राजनीति के दिग्गज भी फेल हो रहे हैं। यहीं नहीं प्रत्याशियों के साथ साथ उनके समर्थक भी पूरी तरह उलझे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Nagina Lok Sabha: candidates Supporters are entangled in multiplication and division, public mood is not clear
बिजनौर में मतदान करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की चुनिंदा हॉट सीट में शामिल हुई नगीना सीट पर शुक्रवार को हुए मतदान में जनता ने किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है, इसकी गुणा भाग करने में सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक पूरी तरह उलझे हुए हैं।

विज्ञापन


नगीना का सांसद कौन बनेगा इसका पता तो चार जून को पता चलेगा। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के नगीना सीट पर खुद उतर जाने के बाद प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल हुई नगीना सीट पर मतगणना के बाद क्या रुझान आया, यह जानने के लिए दूर-दूर से लोग अपने नगीना में रहने वाले परिचितों को फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


मतदान के दिन नगीना की जनता ने किसी एक पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में सर्वाधिक मतदान किया या जनता का मूड बंटा-बंटा रहा, इस बारे में कोई राजनीतिक जानकार पक्का दावा नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मशीन से होगी गन्ने की कटाई और छिलाई, किसान के खेत में हुआ ट्रायल, दंग रह गए देखने वाले

एक तरफ जहां भाजपा समर्थक मुस्लिम व दलित वोटों में बंटवारा होने का दावा करते हुए अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं, वही आसपा के समर्थक अपनी जीत से कम कुछ भी मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

उधर समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के समर्थकों का दावा है की शोर चाहे किसी भी पार्टी का मचता रहे लेकिन जीत उन्हीं की होगी क्योंकि जनता ने उनके पक्ष में एकतरफा मतदान किया है।

मतदान हुए तीन दिन बीत गए हैं लेकिन नगीना के हर प्रमुख चौराहों, गली मोहल्ले व चाय की दुकान पर लोग जीत-हार की गुणा भाग करने में दिन भर लगे हुए नजर आ रहे हैं।

कोई मुस्लिम व दलित वोटों के अधिक मतदान होने के सहारे, तो कोई इन दोनों वर्गों के कम मतदान होने की बात का दावा करते हुए अपने-अपने जीत के सपने संजोए रहा है। सभी पार्टियों के समर्थकों के अपने-अपने दावे हैं, देखना होगा की मतगणना के दिन किसके दावे हकीकत में तब्दील होते हैं। 

नगीना सीट का परिणाम विभिन्न पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेगा। एक तरफ चुनाव परिणाम पर जहां समाजवादी पार्टी के नगीना व नजीबाबाद सीट से तीन-तीन बार के विजेता विधायक मनोज पारस व तस्लीम अहमद की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है, वहीं भाजपा प्रत्याशी व नहटौर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक ओम कुमार का राजनीतिक भविष्य भी इस चुनाव परिणाम पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।

आजाद समाज पार्टी के लिए तो इस सीट का परिणाम बहुत मायने रखता है। वजह साफ है, इस सीट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद खुद प्रत्याशी बने हुए हैं तथा पार्टी ने पूरे देश में सिर्फ इस सीट पर ही चुनाव लड़ा है। ऐसे में इस सीट का चुनावी परिणाम पार्टी की दशा व दिशा दोनों को तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed