फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina: BJP's bet did not work, independent won

नगीना: काम नहीं आया भाजपा का दांव, निर्दलीय ने मारी बाजी

Sun, 14 May 2023 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Nagina: BJP's bet did not work, independent won
- सामान्य सीट पर पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को उतारा था भाजपा ने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पिछले 27 वर्षों से चले आ रहे हार के सूखे को समाप्त करने के लिए भाजपा हाईकमान द्वारा नगीना की सामान्य सीट पर पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को उतारने का दांव भी पार्टी को जीत नहीं दिला सका। पार्टी को पिछले चुनाव की भांति इस बार भी दूसरे स्थान पर रहकर ही संतोष करना पड़ा।


भारतीय जनता पार्टी के लिए नगीना नगर पालिका अध्यक्ष की सीट जीतना एक चुनौती बना हुआ है। 1995 में पहली बार पार्टी ने मनोरमा देवी को, 2000 में कुंती सैनी को, 2006 में अजीत अग्रवाल को, 2012 में अमित गुप्ता को व 2017 के चुनाव में मोनिका दीक्षित को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी दंगल में उतारा लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने इस बार चुनाव में सामान्य सीट पर पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को उतारकर अपने सभी जाति के परंपरागत वोटों को एकजुट रखने का दांव खेला था लेकिन यह दाव भी उसका खाली रह गया। निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा बेगम भाजपा के परंपरागत वोटों में सेंधमारी करने में कामयाब हो गई। ताहिरा बेगम के जीत की लीड इस बात की गवाही दे रही है कि वह भाजपा के परंपरागत वोटों में सेंधमारी करने में बहुत हद तक कामयाब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed