फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagar Kirtan taken out, welcomed with flowers at many places

Bijnor News: नगर कीर्तन निकाला, जगह-जगह फूलों से किया स्वागत

Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out, welcomed with flowers at many places
बिजनौर के ग्राम गजरौला अचपल में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार। संवाद
गजरौला शिव। सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर गजरौला अचपल के गुरुद्वारे में अखंड पाठ किया गया। रविवार सवेरे महिलाओं ने कीर्तन किया। शाम को नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान अखाड़े में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। युवा पीढ़ी को अमृत छका कर शांति और एकता के प्रति नई पीढ़ी के लिए गुरुओं के मार्ग पर चलने, मांस मदिरा के सेवन से दूर रहने, उच्च विचार धर्म शिक्षा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में अखंड पाठ, शबद कीर्तन के साथ गुरुद्वारा में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कथावाचक हरवीर सिंह ने गुरु हरगोबिंद सिंह साहब जी के 69वें जीवन पर प्रकाश डाला। काशीपुर उत्तराखंड से सिख मिशन से आए दाढ़ी जत्था व इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने गुरु हरगोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। अमरजीत सिंह डाली तथा गुरमीत सिंह ने अपने वचनों से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में प्रधान तेजपाल सिंह, खजांची सरदार भूरे सिंह, मीत संदीप सिंह, सरदार अजय सिंह, विजेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, राजकुमार, सरदार संजय सिंह, सरदार कोमल सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed