फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Muzaffarnagar youth who came to bathe with friends drowned in the Ganges

दोस्तों के संग नहाने आया युवक गंगा में डूबा

Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar youth who came to bathe with friends drowned in the Ganges
मंडावर क्षेत्र में गंगा में डूबे युवक को तलाश करते गोताखोर। - फोटो : BIJNOR
दोस्तों के संग नहाने आया मुजफ्फरनगर का युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। भीषण गर्मी से बचने के लिए मुजफ्फरनगर के गांव दतियाना के रहने वाले पांच दोस्त गंगा नदी पर पहुंचे। जिनमें नहाते हुए एक युवक गंगा में डूब गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों को लगाया है। गंगा में अधिक पानी होने की वजह से युवक को निकाला नहीं जा सका है। युवक को खोजने के लिए पीएसी को भी बुलाया गया है।
सोमवार को करीब तीन बजे रमन(19) पुत्र सतेंद्र निवासी गांव दतियाना थाना छपार, मुजफ्फरनगर गांव के ही दोस्त अभिषेक, हिमांशु, हर्ष और सुधांशु के संग नहाने के लिए गंगा नदी पर पहुंचा। बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव राजारामपुर के जंगल में पांचों गंगा में नहाने लगे। इस दौरान रमन गहरे पानी में डूब गया। इसके चारों दोस्तों ने भी रमन को बचाने के लिए गंगा में कूदने का प्रयास किया लेकिन पास में ही खेत पर काम रहे एक किसान ने इन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

गंगा में डूबे की युवक की तलाश के लिए मंडावर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को गंगा में उतार दिया। पुलिस की एक टीम भी नाव लेकर युवक की तलाश में लगी रही। शाम ढलने तक युवक का कहीं पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैरना नहीं जानते थे पांचों दोस्त
गंगा में नहाने पहुंचे युवक तैरना नहीं जानते हैं। डूबने वाला युवक भी तैरना नहीं जानता था। यही वजह रही कि गहरे में पानी में युवक खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। उसके दोस्त भी बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ते उनके साथ भी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed