{"_id":"6705a61e7f0ac341ab001d05","slug":"muslim-youth-found-living-with-a-woman-after-hiding-his-religion-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-133092-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धर्म छिपाकर महिला के साथ रहता मिला मुस्लिम युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धर्म छिपाकर महिला के साथ रहता मिला मुस्लिम युवक
विज्ञापन
- महिला की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव इस्लामपुर दास निवासी मुस्लिम युवक अपना धर्म छिपाकर एक महिला व उसके दो बच्चों के साथ नगर के खत्रियान मोहल्ले में रह रहा था। इससे पहले वह इसी महिला के साथ हरिद्वार में रहता था। खुलासा होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली के गांव इस्लामपुर दास निवासी युवक की करीब एक साल पहले एक विधवा से तहसील के पास मुलाकात हुई थी। युवक ने महिला को अपना नाम संजीव शर्मा बताया था। दोनों में मोबाइल पर बातें होने लगीं। करीब दो माह पहले महिला अपने पुत्र को साथ लेकर युवक के साथ हरिद्वार में रहने लगी थी। उसकी पुत्री अपनी दादी के पास रहती थी। करीब 15 दिन पहले महिला अपनी पुत्री को लेने बिजनौर आई थी। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों और युवक के साथ मोहल्ला खत्रियान में तरंग पाठक के मकान में रहने लगी। यहां भी युवक ने अपना नाम संजीव शर्मा बताया और पहचान पत्र भी दिखाया। इस पर मकान स्वामी को कोई शक भी नहीं हुआ। मंगलवार को महिला की पुत्री ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर मकान स्वामी को शक हुआ। जब मकान स्वामी ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी इस्लामपुर दास बताया। मकान स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।