फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Muslim family has been making effigies of Ravana for three generations

Bijnor News: तीन पीढि़यों से रावण के पुतले बना रहा मुस्लिम परिवार

Sun, 22 Oct 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Muslim family has been making effigies of Ravana for three generations
गौरव गोयल
विज्ञापन

नगीना। दशहरा पर्व के मौके पर नगीना में पिछले 100 वर्षों से गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिल रही हैं। रामलीला बाग मैदान पर तैयार होने वाले रावण व कुंभकरण के पुतले नगीना का एक मुस्लिम परिवार अपनी तीन पीढ़ियों से बनाता आ रहा हैं। दादा की विरासत को अब पोता बदस्तूर निभाने के कार्य में लगा हैं ।

नगर के धामपुर मार्ग स्थित रामलीला मैदान में रावण व कुंभकरण के पुतलों व मुखोटे को तैयार करने में लगे नगर के मोहल्ला बिश्नोई सराय खजूर वाली मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद नाजिम बताते हैं कि रावण व कुंभकरण के पुतले बनाने का उनका पुश्तैनी कार्य हैं।करीब 100 वर्ष पहले उनके दादा अब्दुल हफीज़ यह कार्य करते थे।इसके बाद पिता मोहम्मद कासिम ने करीब 50 वर्षों तक रावण व कुंभकरण के पुतले बनाने का कार्य किया। नाजिम बताते हैं कि जब उनकी उम्र मात्र 12 वर्ष की थी तब से ही उन्होंने पिता के साथ पुश्तैनी काम सीखना शुरू कर दिया था। वह बताते हैं कि पिता की 2019 में मृत्यु के बाद वह इस कार्य को अकेले खुद कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उनके परिवार के इस पुश्तैनी काम को उनके बाद उनका भतीजा मोहसिन अली आगे चलाने की सोच के साथ उनका साथ देता हैं।
विज्ञापन






मोहम्मद नाजिम ने बताया कि नगीना रामलीला कमेटी द्वारा अब रावण व कुंभकरण का पुतला लोहे के खांचे की बजाए बांस की लकड़ी का बनवाया जा रहा हैं। जिसको बनाने में चार लोगो को करीब एक माह का समय लग गया हैं। इसमें लागत भी अधिक आ रही हैं। पुतलों में तेज आवाज वाले करीब 100/100 पटाखे लगाए जाते हैं। तथा सामग्री के तौर पर बांस की डंडियों, सुतली काली पन्नी, अखबार व रंगीन कागज का प्रयोग किया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहम्मद नाजिम ने बताया कि दशहरे के मौके पर रावण के बनाए जा रहे पुतले की ऊंचाई इस बार 35 फुट तथा कुंभकरण की 30 फुट होगी। वह बताते हैं कि नगीना में रावण व कुंभकरण के पुतलों का दहन अग्निबाण के जरिए होता है, अग्निबाण की व्यवस्था भी उनके द्वारा ही की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed