फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Museum and community center to be built in Kranti Smarak Paijian

क्रांति स्मारक पैजनियां में बनेगा संग्रहालय और कम्यूनिटी सेंटर

Fri, 22 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Museum and community center to be built in Kranti Smarak Paijian
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम पैजनियां में बना क्रांति स्मारक। - फोटो : BIJNOR
क्रांति स्मारक पैजनियां में बनेगा संग्रहालय और सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। काकोरी कांड में ब्रिटिश सरकार का खजाना लूट लेने के बाद क्रांतिकारियों ने पैजनियां में अज्ञातवास का समय बिताया। जिसकी याद क्रांति स्मारक दिलाता है। अब इस स्मारक की वीरानी खत्म होने जा रही है। दरअसल, क्रांति स्मारक पर एक संग्रहालय बनाए जाने की कवायद चल रही है। जिसमें आजादी और क्रांतिकारियों से जुड़ी किताबों और अन्य यादों को संजो कर रखा जाएगा। एक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण भी कराया जाना है। करीब पचास लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाया जाने लगा है।
जिला पंचायत की ओर से क्रांति स्मारक की दशा सुधारने की कवायद चल रही है। बृहस्पतिवार को एक आर्किटेक्ट से बाकायदा नक्शे का कच्चा प्रारूप भी तैयार कराया गया है। जिसे लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने टीम के साथ क्रांति स्मारक का दौरा किया। श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि क्रांति स्मारक के परिसर में जिला पंचायत की 14 बीघा जमीन है। इस जमीन के सदुपयोग और क्रांति स्मारक का सुंदरीकरण समेत संग्रहालय-लाइब्रेरी और कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कम्यूनिटी सेंटर में एक बड़ा हॉल और एक कमरा बनाया जाएगा। जिससे क्रांति स्मारक पर होने वाले तमाम आयोजन को एक छत मिल सके। वहीं, बराबर में संग्रहालय और लाइब्रेेरी बनेगी। जिसमें पैजनियां में क्रांतिकारियों के समय बिताने समेत आजादी से जुड़े इतिहास की वस्तुओं और किताबों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ी जान सकेगी इतिहास
संग्रहालय और लाइब्रेरी बनाने का मकसद है कि आने वाली पीढ़ी को भी आजादी में पैजनियां के सहयोग समेत अन्य जानकारी मिल सके। साथ ही क्रांति स्मारक का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से दो कर्मचारियों की तैनाती का भी खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने पैजनियां में बिताया समय
पैजनियां के रहने वाले स्व. शिवचरण सिंह त्यागी का स्वाधीनता संग्राम में विशेष योगदान रहा है। जोकि गणेश शंकर विद्यार्थी के घनिष्ठ मित्रों में रहे। काकोरी कांड के प्रमुख सेनानी ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां ने शिवचरण सिंह त्यागी के पास अज्ञातवास किया था। वहीं, अंग्रेज अधिकारी पर बम फेंकने वाले अप्पाराव एवं बंगाल के मिदनापुर में एक अंग्रेज अधिकारी को गोली मारने वाले अवनिकांत मुखर्जी को गणेश शंकर विद्यार्थी ने पैजनियां भेजा था।

पैजनियां में क्रांतिकारियों से जुड़े इतिहास को संजोने के लिए वहां तालाबों और सड़कों के नाम भी क्रांतिकारियों के नाम पर रखने की तैयारी है। यहां पर मौजूद कुछ तालाबों को बेहतर कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्रांति स्मारक स्थल का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed