{"_id":"580913274f1c1b716b705548","slug":"murder-or-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कोतवाली देहात क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अपनी पत्नी को बुधवार की देर रात बाइक से लेने जा रहे एक निजी डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उधर, परिजनों ने डॉक्टर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव भूरापुर निवासी रोहित सैनी पुत्र मलखान सैनी नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव तिबड़ी मंझेड़ा में प्राइवेट चिकित्सक था। रोहित की पत्नी रेखा सैनी कोतवाली देहात स्वास्थ्य केंद्र पर आशा के रूप में तैनात है। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस गांव की ज्योति पत्नी सचिन की डिलीवरी कराने को स्वास्थ्य केंद्र पर लाई थी। रेखा वहां डिलीवरी कराने के लिए रुक गई। देर रात तक रेखा जब घर नहीं पहुंची, तो उसके बच्चे परेशान हो गए।
रात में गांव कालूवाला निवासी मोनू अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए प्राइवेट वाहन से कोतवाली स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। मोनू ने रास्ते में नहर के माइनर के पास एक बाइक पड़ी देखी। केंद्र पर मौजूद भूरापुर के लोगों व आशा रेखा को भी दी। इस पर रेखा ने ससुर मलखान से बातचीत की। मलखान ने रेखा को बताया कि रोहित काफी समय गया था। वह उसे लेने नहीं आया। रोहित की तलाश की तो भूरापुर मार्ग पर माइनर के पास रोहित अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके पास बाइक पड़ी थी। थाना प्रभारी नगीना नाथीराम पवार सुचना मिलने पर देर रात में मौके पर पहुंचे और रोहित को बिजनौर चिकित्सालय भेजा, वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ रोहित की हत्या करने के संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से खेत से रास्ता बनाने को लेकर दो वर्ष पूर्व मलखान व आरोपी पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, तभी से दूसरा पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखता है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।