{"_id":"61e07a4aa3417f626c61aefc","slug":"munshi-rampal-rld-candidate-from-nahtaur-bijnor-news-mrt5733273125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर से मुंशी रामपाल रालोद के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर से मुंशी रामपाल रालोद के उम्मीदवार
विज्ञापन
मुंशीराम पाल।
- फोटो : BIJNOR
नहटौर से मुंशी रामपाल रालोद के उम्मीदवार
बिजनौर। रालोद ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में नहटौर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद मुंशीराम पाल का टिकट फाइनल हो गया है।
बृहस्पतिवार की शाम रालोद की पहली सूची की गई जिसमें बिजनौर जिले की नहटौर विधानसभा के प्रत्याशी के तौर पर मुंशीराम पाल का नाम घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष अली अदनान ने बताया कि उनके पास मुंशीराम पाल को टिकट होने की अधिकारिक सूचना आ चुकी है। रालोद में मुंशीराम पाल वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। वह नगीना लोकसभा से वर्ष 2004 से 2009 तक सांसद भी रह चुके हैं।
नहटौर से इनकी थी दावेदारी, मुंशीराम पाल पड़े भारी
नहटौर से भी रालोद से पूर्व सांसद मुंशीरामपाल कई दावेदारों पर भारी पड़ गए। नहटौर सीट से पूर्व प्रत्याशी चंद्रपाल वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह भुइयार, हल्दौर नपा चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी, बिजेंद्र प्रधान, शाहबुद्दीन, वीरेंद्र सिंह, बुद्ध सिंह टिकट मांग रहे थे। इनमें से रालोद ने मुंशी रामपाल पर विश्वास जताया।
जल्द हो सकती है बिजनौर की तस्वीर साफ
बिजनौर सीट पर रालोद से डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, नागेंद्र पंवार, बृजवीर सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह राणा, पूर्व डीएम एसके वर्मा, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह टिकट मांग रहे हैं। माना जा रहा है कि चांदपुर सीट पर प्रत्याशी को लेकर अभी प्रतीक्षा में रखा गया है, दो दिन में इसकी भी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
रालोद के नहटौर विधानसभा प्रत्याशी की प्रोफाइल
नाम: मुंशीराम पाल
विस: नहटौर
पार्टी: गठबंधन- रालोद से प्रत्याशी
शिक्षा: डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग
उम्र: 63 साल
वर्तमान पद: रालोद राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिमी उप्र प्रभारी
राजनीति का इतिहास: नगीना लोकसभा से वर्ष 2004 से 2009 तक सांसद भी रह चुके हैं।
-----
राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं मुंशीराम पाल
मुंशीराम पाल नगीना लोकसभा से वर्ष 2004 से 2009 तक सांसद भी रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2009 में बीजेपी रालोद गठबंधन से नगीना लोकसभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। उस समय ही नहटौर विधानसभा का गठन हुआ था। उस समय लोकसभा चुनाव में नहटौर विधान सभा क्षेत्र से इन्हें 36867 वोट मिलें थे। इसके बाद नहटौर विधानसभा का गठन होने के बाद पहली बार 2012 में नहटौर विधान सभा चुनाव में रालोद कांग्रेस गठबंधन से चुनाव लड़े। जिसमें इन्हें कुल 27397 वोट मिले। यह चुनाव ओमकुमार जीत गए थे। 2022 में अब वह एक बार फिर नहटौर विधानसभा से गठबंधन से रालोद से अपनी किस्मत अजमा रहें हैं।