{"_id":"5fee1e528ebc3e410458b1e3","slug":"municipality-in-preparation-for-cleanliness-survey-dhampur-news-mrt518310922","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटी पालिका
विज्ञापन

धामपुर। केंद्र सरकार की ओर से भारत स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिकाओं में चार जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सर्वे अभियान चलेगा। पिछली बार चले अभियान में धामपुर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में 44 वां स्थान मिला था। इस बाबत पालिका के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर धामपुर को पहला स्थान दिलाने में सहयोग की अपील की है।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका के सफाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे चार जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में सफाई के सभी मानकों को पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने पालिका की ओर से नगर में अब तक सात स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों को तैयार कर जनहित में चालू कर दिया है। सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को निर्देशित किया कि शौचालयों को पूरी तरह से साफ सुथरा रखा जाए। पिछले साल धामपुर का देश में 44 वां स्थान आया था। लेकिन 2021 में अव्वल नंबर आना चाहिए। उनकी मंशा पालिका को प्रदेश की अन्य पालिकाओं की तुलना में मॉडल के रूप में विकसित करना है।