फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal administration sought cooperation from traders on encroachment

Bijnor News: अतिक्रमण पर पालिका प्रशासन ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

Thu, 23 May 2024 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration sought cooperation from traders on encroachment
बिजनौर। अतिक्रमण की वजह से नालों की सफाई में दिक्कत आ रही है। ऐसे में नालों की सफाई और अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालने की कवायद की है। जिसके लिए बाकायदा व्यापारियों से सहयोग मांगा जा रहा है। इसी क्रम में बैठक कर व्यापारियों के संग मंथन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, ईओ विकास कुमार और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह मौजूदगी में व्यापारियों के संग बैठक आयोजित की गई। पालिका अध्यक्ष इन्दिरा सिंह ने कहा कि नालों पर किए गए अतिक्रमण को एक सप्ताह के भीतर हटा लें। ऐसा नहीं करने पर पालिका प्रशासन अतिक्रमण को हटवाएगा। इसके अलावा अतिक्रमण और शहर में लग रहे जाम को लेकर व्यापारियों से सुझाव भी मांगा।
विज्ञापन

सदर बाजार तक में नालों पर अतिक्रमण किया हुआ है। व्यापारियों ने नालों से अतिक्रमण हटाने को बेहतर कदम बताया और सहयोग का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने कहा कि शहर में पार्किंग की बेहद जरुरत है, इस पर काम होना चाहिए।पार्किंग के लिए जगह पर भी मंथन किया गया। नगीना रोड पर रेलवे फाटक के पास अतिक्रमण का मुद्दा भी छाया। शास्त्री चौक से सदर बाजार तक सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने की मांग को उठाया। कुछ व्यापारियों ने कहा कि नालों से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत नगरपालिका की दुकानों से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कुछ दुकानें नालों पर बनी हुई हैं। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल ने बैठक में सौहार्दपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालने और तालमेल बनाने पर जोर दिया। चेयरपर्सन पति डा. बीरबल सिंह ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष पर पूरे शहर की जिम्मेदारी है, ऐसे में अगर कुछ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे तो वह भी उठाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने एक सप्ताह के भीतर नालों से अतिक्रमण हटाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed