फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mud is mud on Kotwali road

कोतवाली मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़

Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mud is mud on Kotwali road
बिजनौर-कोतवाली मार्ग में बारिश से जमा कीचड़ और परेशान राहगीर। - फोटो : BIJNOR
कोतवाली मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़
विज्ञापन

कोतवाली देहात। बारिश होने से कोतवाली मार्ग पर कीचड़ जमा होने से राहगीर परेशान हैं। दरअसल बिजनौर-कोतवाली मार्ग में कई किमी तक केवल मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है, जिस पर अभी तक पत्थर भी नहीं डाले गए। अब बारिश जलभराव के कारण कीचड़ जमा हो गया। बाइक सवार फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। एक रोडवेज बस भी कीचड़ में काफी देर तक फंसी रही।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग का बिजनौर से लेकर कोतवाली देहात तक निर्माण कार्य चल रहा है। बिजनौर से कोतवाली देहात तक करीब 22 किमी सड़क का निर्माण होना है, जिसमें से करीब चार किमी में एक लेयर तारकोल डाल दिया गया है। शेष मार्ग बेहद खराब हालत में है। ग्राम शादीपुर से कोतवाली देहात तक आठ किमी मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है। कई स्थानों पर मिट्टी डाल दी गई है। विनायक कॉलेज तिराहे से ग्राम डेहरी तक मिट्टी डाली गई है। बारिश में मिट्टी धंसने से सड़क पर बेहद कीचड़ फैल गई है। कीचड़युक्त मार्ग पर कई दोपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर रहे हैं। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

समाजसेवी अवकुश सिंह ने सड़क निर्माण तेजी से कराने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट कर शीघ्र मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। वहीं अनुज राठी ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से किया जा रहा है। पिछले करीब 10 महीनों से निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अपेक्षा से बेहद कम सड़क का निर्माण अभी तक हो पाया है।

बिजनौर-कोतवाली मार्ग में बारिश से जमा कीचड़ और परेशान  राहगीर।

बिजनौर-कोतवाली मार्ग में बारिश से जमा कीचड़ और परेशान राहगीर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed