फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP honored Junaid

सांसद ने जुनेद को सम्मानित किया

Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
MP honored Junaid
सांसद ने जुनैद को सम्मानित किया
विज्ञापन

नगीना। यूपीएससी परीक्षा 2018 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नगीना निवासी जुनैद अहमद को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद एसटी हसन ने उनके घर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मोहल्ला अकाबरान निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद अहमद के पुत्र जुनेद अहमद ने वर्ष 2018 में यूपीएससी परीक्षा में देश में तीसरा स्थान पाया था। जुनैद अहमद को आईएएस में यूपी कैडर आवंटित हुआ है। मंसूरी में पिछले करीब एक साल से चल रही ट्रेनिंग के दौरान एक माह के भारत दर्शन से सोमवार की रात्रि दिल्ली से नगीना पहुंचे जुनैद अहमद को उनके घर पहुंचकर मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जुनैद अहमद ने सांसद को बताया की मई में उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने आईएएस ट्रेनी जुनैद अहमद को अफसर बनने के बाद अपने कार्य को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं न्याय के साथ करने की सलाह दी। पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार पर जन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर जुनैद अहमद के पिता एडवोकेट जावेद अहमद, सपा नेता हाजी रोशन, सभासद मोअज्जम हुसैन रिया, सैयद जुबेर जैदी, सैयद नजमुल हसन, शेख मुनीर आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed