{"_id":"5e39b4bf8ebc3ee5e924f4dd","slug":"movement-will-be-done-if-broken-bridge-is-not-repaired-soon-dhampur-news-mrt4672650108","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुलिया की जल्द मरम्मत न होने पर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुलिया की जल्द मरम्मत न होने पर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

रेहड़। खैराबाद में सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते डेढ़ साल से टूटी नहर की पुलिया को अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। जिसे लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। जल्द समस्या का निदान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन को चेताया है।
खैराबाद निवासी अमरीक, श्याम, बलिहार, जगीर, बलदेव, बलजीत, भजन, हरदीप का कहना है कि रामगंगा फीका दोआब की नारायणपुर हैड पर पुलिया बनी है। पर यह पुलिया पिछले डेढ़ साल से टूटी है। बरसात में पानी के बहाव के कारण यह ध्वस्त हो गई थी। यह पुलिया कई गांवों को जोड़ने का केवल एक ही माध्यम है। पुलिया के ध्वस्त होने के कारण गांव के लोगों को हरियावाला, माधोवाला, कल्लूवाला, नारायणवाला आदि गांवों को जाने के लिए कई किमी से अधिक रास्ता तय कर पहुंचने को विवश होना पड़ रहा है, जिसमें समय, धन की हानि हो रही है। आरोप है कि इस पुलिया की मरम्मत को कराने की मांग को लेकर कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले, पर भरोसा देने के बाद भी अभी तक प्रगति जीरो है। जेई सुभाष सिंह का कहना है कि उनके स्तर से प्रस्ताव बनाकर एक्सईएन को भेज रखा है, पर एक्सईएन स्तर से इसमें कोई प्रगति न होने से वह भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। उधर, एसडीओ नवीन कुमार का कहना है कि तकनीकी खामियों के चलते पुलिया नहीं बन पा रही है। तकनीकी खामियां क्या है। एसडीओ ने बताने से मना कर दिया।