फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Movement warning for non-payment of sugarcane arrears

गन्ना बकाया भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 28 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Movement warning for non-payment of sugarcane arrears
गन्ना बकाया भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान संघ ने किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना की आपात स्थिति में भी किसानों ने दूध, अन्न, सब्जी और फल की कमी नहीं आने दी। सरकार के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से किसानों की भी आस बंधी थी कि अब उन्हें गन्ना भुुगतान तो मिल ही जाएगा। लेकिन पैकेज में इसकी कोई व्यवस्था नहीं हुई। किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है और सरकार के खिलाफ आक्रोशित होने लगा है। संगठन ने मांग की है कि किसानों को 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। जिले की नौ चीनी मिलों पर किसानों का 1339 करोड़ रुपया बकाया है। गन्ना मूल्य के साथ किसानों को ब्याज भी दिलाया जाए। कहा कि अगर भुगतान न कराया गया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मदनपाल सिंह, राजकुमार सिंह, करन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुक्रमपाल सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed