{"_id":"621fb07907e6cf1f4324cbde","slug":"motivated-students-for-career-selection-bijnor-news-mrt5789953128","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को कॅरिअर चयन के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को कॅरिअर चयन के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को कॅरिअर चयन के लिए किया प्रेरित
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन कॅरिअर काउंसिलिंग के रूप में मनाया गया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर कॅरिअर चयन करने के लिए प्रेरित किया। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ शारदा द्विवेदी के नेतृत्व हुआ।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर चयन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्हें अपने निर्धारित कॅरिअर के लिए कठिन परिश्रम के लिए प्रोत्साहित किया। नम्रता ने कलात्मक रुचि की स्वयं सेविकाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया। भारत सरकार की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा मोहम्मदपुर देवमल की प्रधानाचार्य राजबाला तथा अन्य शिक्षिकाओं ने स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी राफिया राणा ने किया।
वहीं आरबीडी कॉलेज की सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रथम इकाई की ओर से द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में प्रात: वंदन के साथ योगा और लक्ष्य गीत के साथ शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन डॉ. यश अग्रवाल ने अपने अनुभव व सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सिलाई, कुकिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर आदि कोर्स कराने के लिए छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण व किट भी दी जाती है। इसके साथ ही स्वयं सेविकाओं को इन योजनाओं में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया। छात्राओं की जिज्ञासा समाप्त होने तक व्याख्यान सत्र चलता रहा। इसके बाद दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओं ने ‘कौशल विकास एवं युवा’ विषय पर रैली निकाली और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर डॉ. नीरू, डॉ. यश अग्रवाल, उजाला आदि मौजूद रहे।