Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mota Mahadev-Bhaguwala bypass route is bad

मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग बदहाल

Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mota Mahadev-Bhaguwala bypass route is bad
मंडावली के मोटा महादेव-भागूवाला क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरता वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग बदहाल
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र में मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। मार्ग पर गड्ढ़े होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

क्षेत्रीय ग्रामीण राजपाल सिंह, घसीटा सिंह, रोहिताश, कलुआ सिंह, मोहम्मद अली, मो. वाजिद, मो. वाहिद, शाहिद का कहना है कि मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास संपर्क मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस संपर्क मार्ग से क्षेत्र के करीब एक दर्जन के गांव जटपुरा बोंडा, रेहमापुर, नियामतपुर, गामड़ी, मोहनपुर, नारायणपुर रतन आदि की आबादी आवाजाही करती है। इसके अलावा नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार जाने के लिए ज्यादातर लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सात किलोमीटर के इस संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढ़े और नुकिले पत्थर व कंकरीट पड़ी है। जिस कारण मार्ग पर आए दिन हादसे होने का अंदेशा रहता है। कई राहगीर मार्ग पर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला बाइपास मार्ग क्षतिग्रस्त।

मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला बाइपास मार्ग क्षतिग्रस्त।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed