{"_id":"68cc4c978ba91f71950ae8a9","slug":"more-than-ten-thousand-bighas-of-land-were-lost-in-the-flow-of-the-stream-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-160452-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धारा के बहाव में खो गई दस हजार बीघा से ज्यादा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धारा के बहाव में खो गई दस हजार बीघा से ज्यादा जमीन
Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा की धारा ने जिले का ऐसा रुख किया कि खेती की जमीन के साथ-साथ गांव भी दूसरी ओर चले गए। कई सालों से जहां किसान खेती की जमीन पर कब्जा लेने को लड़ रहे हैं, वहीं दो साल पहले बिजनौर और उत्तराखंड के अधिकारी भी आमने-सामने आ गए थे। यूं तो किसान 2700 बीघा जमीन का विवाद बताते हैं, लेकिन वर्ष 2023 में हुए सर्वे में यह जमीन दस हजार बीघा तक निकली थी।
हर साल गंगा की धारा बिजनौर जिले की ओर बढ़ रही है। सैकड़ों बीघा खेती की जमीन गंगा की धारा में समा चुकी है। किसानों को रावली से लेकर नांगलसोती तक धारा पार करके खेती करने जाना पड़ता है।
ऐसे में उत्तराखंड की ओर के किसानों ने मेढ़ की सीमा बिजनौर की ओर बढ़ा ली है। करीब 2700 बीघा जमीन पर दोनों ओर के किसान अपना हक बताते हैं। वहीं कई सालों से यह मामला सर्वे विभाग में पड़ा हुआ है। कुल 72 गांवों का सीमांकन होना है, लेकिन आज तक बंदोबस्त में यह फंसा हुआ है।
विज्ञापन
n सर्वे के दौरान चल गई थी गोली : मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर में कुंदरपुर टीप, हृदयरामपुर और उत्तराखंड के गांव माहजी टीप, माहजी हृदयरामपुर शेरपुर बेला गांवों के बीच सीमा विवाद चल रहा है। तीन साल पहले तत्कालीन तहसीलदार अपनी टीम को लेकर चंदक क्षेत्र में सर्वे करने पहुंचे थे। इस दौरान उत्तराखंड की ओर से आए किसानों ने इसका विरोध कर दिया था। इसी दौरान किसी ने गोली भी चला दी थी। इसके बाद तत्कालीन एसडीएम सदर मोहित कुमार फोर्स के साथ सर्वे करने पहुंचे थे। नपाई में पता चला कि बिजनौर के किसानों की और ग्राम समाज, नदी की करीब दस हजार बीघा जमीन पर दूसरी ओर के किसानों के कब्जे में है। इसमें बिजनौर की ओर से एसडीएम, तहसीलदार तो पहुंचे, लेकिन उत्तराखंड की ओर सक्षम अधिकारी ही नहीं आए थे। बाद में उत्तराखंड के अफसरों ने पैमाइश कराने से ही इनकार कर दिया था।
बिजनौर के अफसरों ने अपने नक्शे से पैमाइश कर दी तो पता चला कि 700 मीटर चौड़ी दस किमी लंबाई तक उत्तराखंड के लोगों का अवैध कब्जा है।