{"_id":"5e249aa78ebc3e4af233ca58","slug":"more-than-25-thousand-accounts-of-ippb-opened-in-the-district-bijnor-news-mrt464717453","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुले आईपीपीबी के 25 हजार से अधिक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुले आईपीपीबी के 25 हजार से अधिक खाते
विज्ञापन

बिजनौर। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में खाते खुलवाने के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। इसके अंतर्गत जिले भर में करीब 25 हजार से भी अधिक खाते खोले जा चुके हैं। डाकघर में इस खाते को मात्र 100 रुपये से खोला जा सकता है और शून्य बैलेंस पर भी क्रियाशील रखा जा सकता है। इस खाते की खास बात ये है कि खाता खुलने के बाद खाताधारक को पासबुक या फिर एटीएम कार्ड साथ में रखने की जरूरत नहीं है। इस डिजीटल सर्विस का मात्र फिंगर इंप्रेशन से ही एक लाख रुपये तक का भुगतान आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सितंबर 2018 को नई दिल्ली में की थी। केंद्र सरकार के निर्देश पर डाक विभाग ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ डाकघरों में ही दिए जाने का निर्णय लिया है। सरकार की मंशा है कि लोगों को डाकघरों में बैंकों से भी बेहतर सुविधाएं मिलें। केंद्र सरकार के निर्देश पर डाक विभाग ने डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत की है। अब तक इस योजना के तहत जिले भर के लोगों ने 25 हजार से भी अधिक खाते खुलवाए हैं। इस खाते को खुलवाने के लिए अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। इसके साथ ही 100 रुपये जमा कर यह खाता खुलवा सकते हैं। इसके बाद खाताधारक देश के किसी भी कोने में बैठकर एक लाख रुपये तक का आदान प्रदान कर सकते हैं। जिले में कुल 303 डाकघर हैं। बिजनौर प्रधान डाकघर और नजीबाबाद तथा धामपुर मुख्य डाकघर के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि 45 विभागीय और 258 ग्रामीण क्षेत्रों से डाकघर शामिल हैं।
खाते से बिजली, पानी आदि का कर सकते हैं भुगतान
डाक अधीक्षक एम.एम हुसैन के अनुसार अब तक आईपीपीबी के तहत लगभग 25 हजार से भी अधिक खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर तक डिजीटल सुविधा पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस आईपीपीबी खाते से बिजली, पानी आदि का बिल, मोबाइल रिचार्ज, गैस की सब्सिडी, सुकन्या, पीएलआई, आरपीएलआई आदि का भुगतान भी कर सकते हैं।