फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 200 vehicles will reach homes on the first day of Navratri

नवरात्र के पहले दिन घरों में पहुंचेंगे 200 से ज्यादा वाहन

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
More than 200 vehicles will reach homes on the first day of Navratri
बिजनौर में नवरात्रों के लिए खरीदारी करने के बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
नवरात्र के पहले दिन घरों में पहुंचेंगे 200 से ज्यादा वाहन
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेलने और कनागत खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को पहले नवरात्र से बाजार में फिर से जान पड़ती नजर आ रही है। बाजार में ग्राहक तो हैं, लेकिन पहले नवरात्र से फेस्टिवल सीजन का आगाज हो जाएगा। सहालग से लेकर घरों के इस्तेमाल के लिए भी बाजार से काफी खरीदारी होने वाली है। पहले नवरात्र को भी बहुत लोगों ने शुभ माना है। इस दिन घरों में कार से लेकर बाइक व इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खूब जाएगा। पहले ही दिन 200 से अधिक वाहनों का गृह प्रवेश होगा।
चौधरी हुंडई के मैनेजर नासिर अब्बास के अनुसार नवरात्र पहले दिन ही 25 हुंडई गाड़ियों की डिलीवरी होनी है। पहले नवरात्र पर गाड़ी खरीदने के लिए ग्राहकों ने काफी पहले से ऑर्डर दे रखे थे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से जनता निजी वाहनों में सफर करना पसंद कर रही है।
विज्ञापन

बुलट की एजेंसी के मैनेजर अरुणेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से बुलट बाइक ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। पहले ही नवरात्र को दस से ज्यादा ग्राहक अपने घर बुलट ले जाएंगे। दस उपभोक्ताओं ने डिलीवरी के लिए पहले नवरात्र को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का वाहन मानी जाने वाली स्कूटी न बिके ऐसा नहीं हो सकता है। नवरात्र के पहले ही दिन जिले भर से करीब 50 स्कूटी की डिलीवरी होगी। इसके अलावा पांच ई-स्कूटी भी बिकेंगी। पहली बार एक दिन में इतनी स्कूटी बिकेंगी। चौधरी मोटर्स के मालिक विक्की चौधरी के अनुसार ई-स्कूटी का बाजार जिले में आने वाले समय में जोर पकड़ सकता है।
आनंद मोटर्स के मालिक उज्ज्वल शर्मा के अनुसार गन्ने में पैदावार बढ़ी है। इसलिए ग्राहक पहले से ज्यादा ट्रैक्टर बुक कर रहे हैं। पहले नवरात्र पर उनकी एजेंसी से पांच ट्रैक्टर की डिलीवरी होगी। बताया कि इस बार बुकिंग बाकी सालों से अच्छी है।
देवेंद्र बजाज के मालिक अनुज कुमार आर्य के अनुसार अभी कोई बाइक बुक तो नहीं है लेकिन पहले ही दिन 15 से 20 बाइक बिकने का अनुमान है। पहले नवरात्र पर उपभोक्ता वाहन ले ही जाते हैं।

द मोबाइल प्वॉइंट के मालिक शुभम अग्रवाल के अनुसार वॉशिंग मशीन, एलईडी आदि कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान की उपभोक्ताओं ने एडवांस बुकिंग कराई है। मोबाइल फोन के बारे में भी ग्राहक पता करने आ रहे हैं। हालांकि अभी एडवांस बुकिंग कम है, लेकिन ये बढ़ने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed