{"_id":"6572018a61b073f8050a0528","slug":"moradabad-tops-in-divisional-tlm-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15471-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंडलीय टीएलएम प्रतियोगिता में मुरादाबाद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंडलीय टीएलएम प्रतियोगिता में मुरादाबाद अव्वल
विज्ञापन
रामपुर और बिजनौर के टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) को भी सराहा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंडलीय शिक्षण अधिगम सामग्री अर्थात टीएलएम प्रतियोगिता में मुरादाबाद अव्वल रहा। मुरादाबाद का टीएलएम विज्ञान विषय की पढ़ाई रुचिकर बनाने पर आधारित था। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने शिक्षकों के प्रदर्शन को सराहा ।
राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज के शिक्षकों की मुरादाबाद मंडल की टीएलएम प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर में हुई। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार और जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या डॉ निर्मला शर्मा ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल व रामपुर के शिक्षकों ने जिला स्तर पर चयनित टीएलएम का प्रदर्शन किया।
डाॅ. रंजना राजपूत ने प्रतियोगिता का प्रस्तुतीकरण किया। जीजीआईसी लाइन पार मुरादाबाद की शिक्षिका भावना शर्मा का विज्ञान विषय का टीएलएम प्रथम, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज रामपुर की शिक्षिका हरप्रीत कौर का गणित विषय का टीएलएम द्वितीय और जीआईसी नजीबाबाद की शिक्षिका शबाना का सामाजिक विषम का टीएलएम तृतीय रहा। तीनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।