{"_id":"5761ab4f4f1c1b847c11c703","slug":"monsoon-forest-operations-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों में आपरेशन मानसून शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों में आपरेशन मानसून शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में15 जून से मानसून सत्र के शुरू होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में आपरेशन मानसून बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा। पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला के अनुसार गश्त के साथ ही सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कालागढ़ में सांप के काटे की एंटीवैनम दवा उपलब्ध करा दी गई है।
मानसून सत्र के शुरू होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में आपरेशन मानसून बृहस्पतिवार (आज) से शुरू हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डा. साकेत बड़ोला ने बताया कि 12 वन रेंजों के अधिकारियों व रेंजरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, बारिश के कारण वनों की स्थिति विषम हो जाती है। सड़कें खत्म हो जाती है, जिससे गश्त में समस्या आती है। इसके अलावा मक्खियां, कीट-पतंगे और सांप भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे गश्त में समस्या आ जाती है। इसके लिए कालागढ़, विजरानी, ढिकाला, बिजरानी, हल्दू पड़ाव में पार्क के पालतू हाथी भेज दिए गए हैं, जिससे गश्त के दौरान उनका उपयोग किया जा सके। अधिकारियों व कर्मचारियों को सशस्त्र गश्त के लिए तैयार कर लिया गया है। गश्त के दौरान किसी कर्मचारी या अधिकारी को यदि सांप काट ले तो उससे निपटने को एंटीवैनम कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र, रामनगर, लैंसीडाउन, कोटद्वार व मोहान में उपलब्ध करा दिए गए हैं। फर्स्ट एड का प्रशिक्षण कालागढ़ व रामनगर में कराए जाएंगे।
mक्या है आपरेशन मानसून
पार्क उपनिदेशक के अनुसार बारिश आते ही वनों में गश्त करना कठिन हो जाता है ऐसे में अपराधी वनों की ओर अपना रुख कर लेते हैं। ऐसे में एक विशेष अभियान वनों में चलाया जाता है जिसे आपरेशन मानसून का नाम दिया गया है। वनों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस दौरान अधिकारी भी वनों में गश्त करते हैं। नदी नालों व जलाशय आदि संवेदनशील इलाकों पर खास निगाह रखी जाती है।