फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monday was the coldest day ever

जिले का न्यूनतम तापमान पहुंच एक डिग्री

Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Monday was the coldest day ever
बिजनौर में ठंड में बाइक पर बच्चे को गर्म कपड़ों में लपेटकर ले जाती महिला। - फोटो : BIJNOR
सोमवार रहा अब तक का सबसे ठंडा दिन
विज्ञापन

बिजनौर। लगातार पड़ रहे पाले ने जिलेवासियों के हाड़ तक कंपा दिए हैं। पाले से सोमवार को इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा। पाला से जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री तक पहुंच गया है। सर्दी से बचाव के लिए कई जगह अलाव भी जलने लगे हैं। दिसंबर 2018 के बाद इस साल सबसे ज्यादा ठंड रही है।
रविवार को पाले और शीतलहर ने मौसम को ठंडा कर दिया था। सोमवार को शीतलहर तो नहीं चली, लेकिन पाले से हुई ठंड ने कोई कसर रहने भी नहीं दी। सुबह के समय खेतों, मैदानों, सड़क किनारे पड़े कूड़े आदि पर बर्फ की सफेद चादर जमी रही। गन्ने के बड़े बड़े खेतों में पाला जमा रहा। सवेरे जल्दी खेतों पर जाने वाले किसानों का पाले से हाल बुरा रहा। सूरज निकलने के बाद लोगों ने ठंड से बचने के लिए धूप का ही सहारा लिया। सरकारी व निजी कार्यालयों में हीटर चलाकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

2018 के बाद सबसे ठंडा दिसंबर
जिले में तीन साल बाद दिसंबर इतना सर्द रहा है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार 29 दिसंबर 2018 को जिले का न्यूनतम तापमान करीब करीब शून्य डिग्री तक पहुंच गया था। तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद तापमान हमेशा एक डिग्री से अधिक ही रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
16 दिसंबर 21.6 1.6
17 दिसंबर 19 6.4
18 दिसंबर 12.8 5.8
19 दिसंबर 18 2.2
20 दिसंबर 19 01
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में, नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिया गया है।

बिजनौर में ठंड में जाती स्कूटी सवार।

बिजनौर में ठंड में जाती स्कूटी सवार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed