फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Molestation with minor girl students, people beat up the miscreants

Bijnor News: नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़, लोगों ने मनचलों को पीटा

Fri, 21 Jul 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Molestation with minor girl students, people beat up the miscreants
नगीना (बिजनौर)। स्कूल से पढ़कर आ रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना दो मनचले युवकों को उस समय भारी पड़ गया, जब छात्राओं की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व आसपास के लोगों ने मनचलों की जमकर धुनाई कर एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर दो छात्राएं एक पब्लिक स्कूल से पढ़कर जब अपने घर जा रहीं थीं तो गांधी मूर्ति के पास दो मनचलों ने नाबालिग छात्राओं छेड़खानी करनी शुरू कर दी। छात्राओं ने परिजनों को सूचना दी और शोर मचाया। जिस पर लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इसी बीच एक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया जबकि एक को पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम धामपुर के ग्राम नौरंगाबाद निवासी अंकित बताया है। जबकि फरार आरोपी ग्राम कालाखेड़ी निवासी गोल्डी है।
विज्ञापन

छात्राओं के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed