{"_id":"634d96ce214c6b41db65c10b","slug":"mohanpur-kashirampur-link-road-in-poor-condition-nazibabad-news-mrt6100324161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग बदहाल
मंडावली। क्षेत्र का मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर गड्ढे होने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
मंडावली क्षेत्र का मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग गांव काशीरामपुर, भागूवाला, श्यामीवाला, सबलगढ़, कोटसराय, दहीरपुर को जोड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीण मोहित कुमार, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीराम, आशीष कुमार, विक्की का कहना है कि भारी वाहनों के संचालन से यह संपर्क मार्ग बदहाल हो गया है। एक सप्ताह पूर्व बारिश होने से मार्ग पर जलभराव हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। कई दिनों तक मार्ग पर पानी भरा होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
मार्ग पर कई जगहों पर गहरे गड्ढे होने, डामर उखड़ने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बदहाल मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, नांगलसोती क्षेत्र का नांगल-चंदक मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने कई बाद मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।